गुजरात से उदयपुर पहुंचा स्पिट फ्री इंडिया का कारवां

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने के लिए प्रेरित करता स्पिट फ्री इंडिया
 | 
spite free india
देश भर में दे रहे संदेश

उदयपुर 15 अक्टूबर 2021। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने की बुराइयों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए स्पिट फ्री इंडिया की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वाहन पर जागरूकता संदेश के साथ उदयपुर शहर के प्रमुख एवं सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। उदयपुर में उन्होंने कई पर्यटन स्थलों का दौरा किया और कई व्यस्त स्थानों और उपनगरों में स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की।

spite free india

सारे जहां से अच्छा फाउंडेशन की सह-संस्थापक प्रीति राजा और राजा नरसिम्हन ने बताया कि इस अभियान के तहत स्पिट फ्री इंडिया थूकने वालों से भी आग्रह करते हैं कि वे भी इसमें शामिल हों और दूसरों को न थूकने के लिए कहें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना टीबी, इन्फ्लुएंजा, स्वाइन फ्लू, निमोनिया, कोरोना आदि जैसी बीमारियों के फैलने का मुख्य कारण है। 

spite free india

सार्वजनिक दीवार पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के लिए सत्र, विशेष अवसरों पर कार्यक्रम जैसी गतिविधियाँ कुछ ऐसे अभियान हैं, जिनका वे आयोजन करते हैं। उन्होंने अपनी निजी रेनॉल्ट डस्टर कार को विभिन्न भाषाओं में थूकने-रोधी संदेशों से सजाया है। इस अभियान के तहत तटीय महाराष्ट्र से होते हुए महाबलेश्वर, पंचगनी, सांगली और सतारा, कर्नाटक के डीजीपी, बेंगलुरु के सीपी और बेंगलुरु, नासिक, धुले, इंदौर और उज्जैन आदि शहरों में लोगों को जागरूक किया गया है। 

वर्तमान में स्पिट फ्री इंडिया के प्रतिनिधि सूरत, अहमदाबाद और उदयपुर को कवर करते हुए वडोदरा और सिलवासा होते हुए पुणे लौटेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News