ठेलों को गुलाब बाग मार्ग से हटाकर किशनपोल की तरफ डाईवर्ट किया गया

मंगलवार सुबह यहां से 7 केबिनों को भी हटाया जाएगा

 | 
UMC

उदयपुर 9 सितंबर 2024। शहर के ट्यूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक ख़ास आकर्षण और अपनी विशेष पहचान और इतिहास के साथ शहर के बीचो बीच मौजूद गुलाबबाग के आस पास लंबे समय से लगाई जा रही रेहडीयों और ठेलों को नगर निगम उदयपुर द्वारा गुलाब बाग मार्ग से हटाकर किशनपोल की तरफ जाने वाली सड़क पर डाईवर्ट किया गया।

UMC

इस पर निगम के उप महापौर पारस सिंघवी का कहना हैं की निगम द्वारा यह निर्णय गुलाब बाग मार्ग पर हमेशा से उतपन्न हो रहे ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लिया गया हैं।

सिंघवी का कहना हैं की अक्सर देखा गया हैं की इन मार्ग पर पर्यटकों का मूवमेंट ज्यादा रहता हैं और ऐसे में ठेलों और रेहडीयों के सड़क पर खड़े रहने से सड़क अवरुद्ध होती हैं जिस से इस मार्ग से गुजरने वाले पार्यटकों एवं आमजन को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या से निजात दिलाने के इरादे से निगम द्वारा यह निर्णय लिया गया हैं।

UMC

सिंघवी ने कहा की जहां सोमवार सुबह निगम की टीम ने इस मार्ग से ठेलों और रेहडीयों को हटवाया हैं तो वहीं मंगलवार सुबह यहां से 7 केबिनों को भी हटाया जाएगा। उन्होंने कहा की जल्द यहां पर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए फुटपाथ भी बनवाया जाएगा जिस पर वो टहल सकेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News