राजस्थान के पशुपालकों को राहत, सस्ती जेनेरिक दवाईयां मिलेगी पशु औषधी केन्द्र खुलेंगे

 | 
Pashu Aushadi kendra

 

Udaipur Times, Rajasthan News: राज्य सरकार द्वारा पशुपालकों को पशुओं के लिए उच्च गुणवत्ता एवं सस्ती जेनेरिक दवाईयाँ उपलब्ध करवाने के लिये सहकारिता विभाग के माध्यम से संचालित सहकारी समितियों और पी.एम. किसान समृद्धि के केन्द्रों द्वारा पशु औषधी विक्रय केन्द्र खोले जाएंगें।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. लज्जाराम मीना ने बताया की पशु औषधी विक्रय केंन्द्र हेतु इच्छुक आवेदक/संस्थाओं द्वारा ऑन-लाइन पोर्टल https://pashuaushadhi.dahd.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है।

डॉ. मीना ने बताया कि योजना के तहत राज्य स्तर पर 403 पशु औषधी विक्रय केन्द्र स्थापित किये जायेंगे, इनमें से 41 जिला मुख्यालय पर तथा 362 ब्लॉक मुख्यालय पर खोले जायेंगे।

उन्होंने बताया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये पशुपालन विभाग द्वारा जिला स्तर पर कमेटी गठित की गई है जो ऑन-लाइन आवेदन को निर्धारित मानदण्डों के आधार पर जाँच करके आवेदन को ऑन-लाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी को भेजा जायेगा। उसके पश्चात् निर्धारित प्रक्रिया के तहत पशु औषधी विक्रय केन्द्र स्थापित किये जायेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News