3 दर्जन से अधिक गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा

परिवहन विभाग की कार्यवाही को देख भागे गौ तस्कर

 | 
cow

उदयपुर 3 मई 2023। सलूंबर परिवहन विभाग बुधवार सुबह चेकिंग अभियान के दौरान गायों से भरे ट्रक को पकड़ा, ट्रक में 3 दर्जन से अधिक गायों को सलूंबर मार्ग होते हुए बांसवाड़ा की ओर ले जाया जा रहा था। 

उदयपुर बांसवाड़ा मेगा हाईवे पर  गणेश घाटी के समीप परिवहन विभाग अलसुबह वाहनों की चेकिंग कर चालान काट रहा था तभी गोवंश से भरा एक ट्रक वहां आया परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ट्रक चालकों से कागजात और अन्य जानकारी लेनी चाही तो कार्रवाई के डर से गौ तस्कर मौके से भाग निकले।   

ट्रक से तड़पाल को हटाकर देखा तो उसमें 3 दर्जन से अधिक गोवंश को भरा हुआ था। परिवहन विभाग ने ट्रक को परिवहन कार्यालय पहुंचाया और सलूंबर थाना पुलिस को सूचना दी जिस पर सलूंबर थाना पुलिस का जाब्ता और हिंदू संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल सलूंबर में नवनिर्मित गौशाला जिसका कल ही उद्घाटन हुआ है। गौशाला में व्यवस्था नहीं होने से ईडाणा माता गौशाला में ले जाया गया। 


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News