geetanjali-udaipurtimes

कॉलोनी में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ा

Punk nabbed by colony residents and handed over to police.

 | 
कॉलोनी में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ा

आजकल महिलाओं के साथ छेड़छाड़, बदतमीज़ी और दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो गई हैं | घर से बाहर अकेले निकलने में लड़कियां एवं महिलाएं अब फिर से कतराने लगी हैं | ऐसी ही एक घटना में कॉलोनी में महिलाओं एवं लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और बदतमीज़ी करने वाले एक बदमाश को कॉलोनी वासियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया |

घटना हिरणमगरी सेक्टर 13 में गोविन्द नगर कॉलोनी की है | यहां कुछ दिनों से एक बदमाश महिलाओं को घात लगाकर परेशान कर रहा था | प्राप्त ख़बरों के अनुसार यह बदमाश ऐसे घरों पर नज़र रखे हुए था जहाँ घर के पुरुष काम पर निकल जाते थे और महिलाएं घर में अकेली रह जाती थीं | जैसी ही कोई भी महिला या युवती घर के बाहर या घर के अहाते में दिखती, यह बदमाश कोई ना कोई आवाज़ निकालकर उनका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता | महिलाओं की नज़र उस पर पड़ती तो वह अपने वस्त्र उतारकर गलत हरकतें करने लगता | कॉलोनी की महिलाओं ने आपस में बात करी तो पता चला कि बहुत सी महिलाएं इस घटना से परेशान थीं |

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कॉलोनी के पुरुषों ने एक मीटिंग करके इस बदमाश को रंगे हाथों पकड़ने की ठानी | शनिवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच जब यह बदमाश सवेरे टहलने निकली महिलाओं को देख कर उनकी ओर जाने लगा तो योजना के अनुसार पुरुषों की टीम उसकी ओर बढ़ी | लोगों को अपनी ओर आता देख यह बदमाश भागने लगा जिसे सभी ने घेर कर पकड़ लिया | सभी महिलाओं से उसकी शिनाख्त भी कराइ गई | फिर कॉलोनी वासियों ने मिलकर उसकी धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले किया |

यदि क़ानून कड़क हो जाए तो किसी में हिम्मत नहीं होगी महिलाओं को परेशान करने की | बदमाशों को सबक देने के लिए सभी एकजुट तो हो जायेंगे किन्तु क़ानून सख्त होना बेहद ज़रूरी है | रूह को कंपाने वाली सजा होगी तो कहीं जाकर ऐसी घटनाओं में कमी आएगी |

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal