भीलवाड़ा के सरकारी स्कूल में गिरी प्रिंसिपल कक्ष की छत
रात में हुआ हादसा, फर्नीचर और उपकरण क्षतिग्रस्त, स्कूल बंद होने से बड़ा हादसा टला।
Udaipur Times News, Roof of Government School Colapsed, भीलवाड़ा 25 जुलाई 2026 -जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र स्थित हरड़ा के महात्मा गांधी स्कूल में शुक्रवार देर रात प्रिंसिपल कक्ष की छत की पट्टियां अचानक गिर गईं। SchoolSafety
हादसे में कमरे में रखा स्कूल का सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन रात का समय होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। प्रिंसिपल रीमा मीणा ने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से पारिवारिक कारणों से अवकाश पर थीं। BhilwaraNews
शनिवार सुबह स्कूल स्टाफ के पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि हादसे के समय न तो कोई कर्मचारी और न ही कोई छात्र कमरे में मौजूद था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। RoofCollapse
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छत की पट्टियां काफी पुरानी थीं और कमरे के रिनोवेशन के दौरान फॉल सीलिंग भी कराई गई थी। घटना की सूचना शिक्षा विभाग को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#Bhilwara #Rajasthan #GovernmentSchool #SchoolSafety #RoofCollapse #EducationNews #BhilwaraNews #RajasthanNews #Infrastructure #BreakingNews
