31 दिसंबर की रात को नहीं होगा गली मोहल्लों में जश्न, पब और बार रहेगें बंद

कर्फ्यू रहने से लेक सिटी में न्यू ईयर सेलिब्रेशन घर से बाहर नहीं मनाया जा सकेगा

 | 

शराब की दुकान, पब और बार रात आठ बजे तक बंद करने की पाबंदी की जाएगी

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से इस बार न्यू ईयर की रात न जश्न होगा न ही पब और बार में पार्टी धूम होगी। कोरोना की वजह से 31 दिसंबर की रात 8 बजे से 1 जनवरी की सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहने से लेक सिटी में न्यू ईयर सेलिब्रेशन घर से बाहर नहीं मनाया जा सकेगा। 8 बजे से सभी रेस्टोरेंट और पब बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा होटल्स में भी न्यू ईयर पार्टी आयोजन पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

इसके अलावा  फार्म हाउस, गली-मोहल्लो, कॉलोनी, सामुदायिक केन्द्रों पर भी जश्न नहीं मनाया जा सकेगा। अपने परिवार के साथ घर में रहकर नए साल का जश्न मनाना होगा। वहीं, पुलिस-प्रशासन की ओर से सख्ती दिखाते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शराब की दुकान, पब और बार रात आठ बजे तक बंद करने की पाबंदी की जाएगी। वहीं आतिशबाजी पर भी पाबंदी रहेगी।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News