Census 2027: मकान सूचीकरण फील्ड कार्य का निरीक्षण
Udaipur Times, Census 2027: उदयपुर ज़िले में Census 2027 का कार्य के तहत् मकान सूचीकरण एंव मकानों की गणना फील्ड कार्य दिनांक 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों द्वारा संपादित किया जा रहा है। उप जिला जनगणना अधिकारी पुनीत शर्मा एवं जनगणना निदेशालय, जयपुर के जिला समन्वयक महेन्द्र कुमार मीणा द्वारा तहसील खैरवाडा एवं ऋषभदेव, बारापाल क्षेत्र मे चार्ज अधिकारी तहसीलदार के साथ में फील्ड विजिट कर कार्य प्रगति का निरीक्षण किया और फील्ड प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उप जिला जनगणना अधिकारी शर्मा ने बताया कि जनगणना-2027 एक महत्वपूर्ण एवं समयबद्व राष्ट्रीय दायित्व है। इसके तहत प्रशिक्षित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा आवंटित क्षेत्रो का नजरिया नक्शा तैयार कर घर-घर जाकर मकानों का अंकन और गणना की जा रही है। पर्यवेक्षकों द्वारा प्रगणको को उनके क्षेत्र की पहचान कराते हुए कार्य की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि आवंटित क्षेत्र में कोई भी मकान, परिवार परिसर अथवा व्यक्ति गणना से वंचित नहीं रहना चाहिए। मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूर्ण निष्पक्षता,पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही, अथवा त्रुटिपूर्ण डाटा प्रविष्ट न हों।
जिला समन्वयक महेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि फील्ड मे कार्य कर रहे प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों मोबाइल द्वारा ऑनलाइन ऐप पर सर्वे कार्य करते हुए प्रतिदिन ऐप पर अपडेट करते रहे जिससे कार्य की प्रगति प्रदर्शित हो सके। सभी को निर्देशित किया है कि भ्स्व् एप पर कार्य करें, कार्य ऑनलाइन किया जाना है और जैसे ही 10-15 घर का सर्वे कंप्लीट होते हैं डाटा को सिंक करें। भवन नंबर और मकान नंबर डालने की भी निर्देश दिए। साथ ही जिन ब्लॉकों में सर्वे कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, संबंधित प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को सर्वे कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया एवं फील्ड में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए जिला एवं चार्ज स्तर पर जनगणना शिकायत प्रकोष्ठ सह नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें जिससे समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके।
