उदयपुर मे जनसांख्यिकीय परिवर्तन का अध्ययन करेगी केंद्रीय उच्च स्तरीय कमेटी

 | 
Demographic Change Study in Udaipur

 

Udaipur Times, Udaipur Demographic Study: केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा गठित हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंजेज (HLCDC) का एक विशेष दल 26 और 27 नवंबर, 2026 को उदयपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेगा।

सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रकाश प्रभाकर नाओलकर की अध्यक्षता में गठित यह कमेटी प्रदेश में जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का अध्ययन कर रही है।

गृह (ग्रुप-5) विभाग द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उदयपुर आने वाले चार सदस्यीय दल में कमेटी की सदस्य डॉ. शमिका रवि, निदेशक मानवी अग्रवाल, अवर सचिव शिव कुमार और सलाहकार अपूर्व मिश्रा शामिल हैं।

यह दल 26 नवंबर की शाम को विमान द्वारा जयपुर से उदयपुर पहुंचेगा। अगले दिन 27 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), थिंक-टैंक और नागरिक समाज समूहों के साथ संवाद करेगा। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक कमेटी के सदस्य जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनसांख्यिकीय परिवर्तनों के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने दल के यात्रा कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News