किसानों के समर्थन में उदयपुर में चक्का जाम

उदयपुर शहर के बलीचा में किसानों के समर्थन में 12 से 3 बजे तक चक्का जाम रहा है

 | 
सभी प्रर्दशनकारियों ने बिल को वापिस लेने की मांग की, और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।  

कृषि कानून के खिलाफ शनिवार को देशभर में चक्का जाम किया गया। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने उदयपुर में भी चक्का जाम किया। उदयपुर शहर के बलीचा में किसानों के समर्थन में 12 से 3 बजे तक चक्का जाम रहा है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी बलीचा पहुंचे।

वहीं किसानों के समर्थन में बड़ी संख्या में उदयपुर शहर के बलीचा चौराहे पर विभिन्न राजनीतिक संगठनों के साथ किसान चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सभी प्रर्दशनकारियों ने बिल को वापिस लेने की मांग की। और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।  

चक्का जाम में कांग्रेस, भाकपा, माकपा, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति उदयपुर, अखिल भारतीय किसान महासभा, मेवाड़ किसान संघर्ष समिति संयोजक, अखिल भारतीय किसान सभा, जनवादी मजदुर यूनियन, एकामंच, अखिल भारतीय महिला फैडरैशन ने समर्थन किया।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News