उदयपुर के रेड जोन में आने की सम्भावना ?

सूरजपोल का कांजी का हाटा क्षेत्र में होमगार्ड का जवान मिला पॉजिटिव 
 
 | 
उदयपुर के रेड जोन में आने की सम्भावना ?
घनी आबादी क्षेत्र है कांजी का हाटा, पॉजिटिव मिले जवान के परिवार में तीन सरकारी कर्मचारी 
 

उदयपुर 7 मई 2020। आज देर रात शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के घनी आबादी वाले क्षेत्र कांजी का हाटा में एक 30 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पॉजिटिव पाया गया युवक होमगार्ड का जवान है एवं यूआईटी में कार्यरत है। चूँकि यह उदयपूर का 16वां पॉजिटिव केस है अतः उदयपुर के रेड जोन में आने की सम्भावना बनी हुई है। हालाँकि इस बारे में अभी तक कोई सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है जबकि सूरजपोल के कांजी का हाटा क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

आशंका जताई जा रही है की संभवतया ड्यूटी के दौरान ही कांजी का हाटा हैलावाड़ी निवासी होमगार्ड जवान संक्रमित हुआ हो। होमगार्ड जवान के सभी परिवार के सदस्यों को एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी की जांच की जा रही है। जवान के क्लोज़ कांटेक्ट को तलाश कर उनके सैंपल लिए जा रहे है।  वहीँ सक्रमित जवान के मकान को सेनेटाइज़ेशन किया गया जबकि 1 किमी के दायरे में कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

कोरोना पॉजिटिव जवान के परिवार में उसके पिता, माता और पत्नी भी नगर निगम में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है। और यह परिवार 11 सदस्यों का संयुक्त परिवार है। ऐसे में चिंता स्वाभाविक है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News