जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख चुनाव को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

देहली गेट से कोर्ट चौराहा मार्ग रहेगा बंद
 | 
Traffic route diversions during Diwali

 

Udaipur Times News , उदयपुर 24 नवंबर 2026 । पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव 2026 के तहत जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर उदयपुर में यातायात एवं रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी।

जिला परिषद सभागार में 25 नवंबर को जिला प्रमुख और 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन एवं मतदान प्रक्रिया होगी। इसके चलते दोनों दिन सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक देहली गेट से कोर्ट चौराहा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी यातायात व्यवस्था के अनुसार देहली गेट चौराहा से कोर्ट चौराहा और कोर्ट चौराहा से देहली गेट की तरफ आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। Udaipur News 

ये रहेंगे वैकल्पिक रास्ते

- देहली गेट से कोर्ट चौराहा जाने वाले वाहन हाथीपोल और चेतक सर्कल होकर जा सकेंगे।
- कोर्ट चौराहा से देहली गेट जाने वाले वाहन शास्त्री सर्कल और बांस गली होकर निकल सकेंगे।
- सुखाड़िया सर्कल से कोर्ट चौराहा आने वाले वाहनों को बंशी पान तिराहे से शास्त्री सर्कल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- देहली गेट, सूरजपोल और उदियापोल जाने वाले वाहन शास्त्री सर्कल से बांस गली और दुर्गा नर्सरी होकर जा सकेंगे।

एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News