छड़ी जुलुस जोश ओ खरोश के साथ निकाला गया

छड़ी जुलुस के दौरान जिला पुलिस का जाब्ता तैनात रहा

 | 
chhadi julus

उदयपुर 3 जुलाई 2025 । नवासा ए रसूल हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और क़र्बला के 72 शहीदो की याद मे गुरुवार को छड़ी जुलुस जोश ओ खरोश के साथ निकाला गया। 

chhadi julus

यह छड़ी जुलुस सुबह चेतक सर्किल स्थित पलटन मस्जिद से शुरू हुआ जो अलीपुरा, रहमानी कॉलोनी, धोली बावड़ी, मंडी, झिनीरेत, मुखर्जी चौक, सिंधी बाजार, महावत वाडी, सिलावत वाडी सहित शहर के सभी मुस्लिम इलाको से होता हुआ शाम को पलटन मस्जिद पर सम्पन्न हुआ।   

chhadi julus

छड़ी जुलुस मे युवा या हुसैन के नारे बुलंद करते हुए चल रहे थे। वहीँ इस दौरान सभी इलाको के ताज़ियो की सालामी छड़ी से करा उस पर मन्नत के हार फूल चढ़ाये गए।  छड़ी जुलुस के दौरान जिला पुलिस का जाब्ता तैनात रहा।  

chhadi julus

गौरतलब है की शनिवार रात्रि को भड़भुजा घाटी पर छड़ी मिलन समारोह होगा। जिसमे ताजिये और छड़ी की सलामी कराई जाएगी। वहीँ रविवार को ताज़ियो  का जुलुस निकला जायेगा जो की तीज का चौक से शुरू होकर भड़भुजा घाटी मोचीवाडा, घंटाघर, जगदीश चौक होता हुआ पिछोला स्थित घाट पर सम्पन्न होगा। 

Chhadi Julus