छत्तीसगढ़:विष्णुदेव साय होंगे सीएम, रमन सिंह बनेंगे विधानसभा अध्यक्ष

अरुण साव और विजय शर्मा बनेंगे उप मुख्यमंत्री

 | 
bishnu dev sai

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। रविवार को उन्हें भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल का नेता बनने के बाद साय ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्य में दो उप मुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं। अरुण साव और विजय शर्मा को राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। 

विष्णुदेव साय की छवि छत्तीसगढ़ में बेदाग है। साय, पूर्व सीएम रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं। साय छत्तीसगढ़ बीजेपी के दो बार प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वो सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।

रमन सिंह होंगे विधानसभा अध्यक्ष

रमन सिंह को राज्य विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जाएगा। रमन सिंह, 15 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। रमन सिंह इस बार राजनांदगांव से विधानसभा का चुनाव जीते हैं। 

राजस्थान और मध्यप्रदेश में नहीं हुआ फैसला 

छत्तीसगढ़ का मामला तो निपट गया लेकिन राजस्थान और मध्य्प्रदेश का मामला अभी अटका हुआ है।  राजस्थान में जहाँ वसुंधरा राजे का नाम चल रहा है वहीँ राजनितिक पटल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का नाम सबसे ज़्यादा सुर्खियों में है।  इनके अलावा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजयवर्धन सिंह राठौड़, दिया कुमारी और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी कतार में है। 

मध्यप्रदेश में मामाजी शिवराज के अलावा कैलाश विजयवगीय, नरेंद्र तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कतार में है।  ,   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News