मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उदयपुर द्वितीय ने किया विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण

व्यवस्थाओं में सुधार और अनुशासन को लेकर दिए कड़े निर्देश

 | 
Medical and Health Department News

 

 

Udaipur Times News उदयपुर 10 अक्टूबर 2026 । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उदयपुर द्वितीय द्वारा भींडर क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंता व लूणदा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कानौड़ तथा जिला अस्पताल भींडर का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दल में सीएमएचओ के साथ प्रशासनिक अधिकारी चंद्रवीर सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कमल प्रकाश मेहता भी शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने संस्थानों के कार्यालयी रिकॉर्ड, उपस्थिति पंजिका, भंडार (स्टोर) तथा लेखा शाखा की गहन जांच की। साथ ही कार्मिकों को कार्यप्रणाली में सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए और उनकी स्थानीय समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। Udaipur News 

व्यवहार की सराहना, फील्ड मॉनिटरिंग और मजबूत करने के निर्देश सीएमएचओ ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ द्वारा मरीजों के प्रति रखे जा रहे सौम्य व सहयोगात्मक व्यवहार तथा बीसीएमओ टीम की सक्रियता की सराहना की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कार्मिकों में उत्कृष्ट कार्य करने की पूरी क्षमता है और स्थानीय जनता भी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर केवल 'संतोषजनक' न रहकर 'उत्कृष्ट' श्रेणी का होना चाहिए। उन्होंने फील्ड मॉनिटरिंग को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया। Medical and Health News 

अस्पताल परिसर में दोपहिया वाहन पार्किंग पर सख्त रुख

निरीक्षण के दौरान अस्पताल भवनों और कॉरिडोर में खड़े दोपहिया वाहनों पर सीएमएचओ ने कड़ा एतराज जताया।

उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि स्वास्थ्य परिसर के भीतर वाहनों की पार्किंग पूरी तरह अस्वीकार्य है। भविष्य में यदि किसी भी केंद्र के अंदर वाहन पाए गए, तो उन्हें सीधे पुलिस थाने से रिलीज करवाया जाएगा और संबंधित कार्मिक के विरुद्ध विभागीय जांच की जाएगी। Inspection of Hospital 

पीएचसी लूनदा पर केंद्र के शांत, अनुशासित एवं व्यवस्थित नेतृत्व के लिए प्रभारी अधिकारी के प्रयासों को सराहा गया।

पीएचसी हिंता के मुख्य द्वार पर संस्थान का स्पष्ट नाम/बोर्ड नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। चिकित्सा प्रभारी हिंता को निर्देशित किया गया कि वे किसी विशेष अवसर की प्रतीक्षा किए बिना रूटीन मरम्मत के तहत अगले 3 दिवस में मुख्य गेट पर संस्थान का नाम स्पष्ट अक्षरों में अंकित करवाकर फोटो कार्यालय को प्रेषित करें।

निवेदिता जोशी,ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर भींडर को इसकी शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

जिला चिकित्सालय भींडर को टीम द्वारा क्वालिटी पैरामीटर्स पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता सुधार हेतु दिए गए निर्देशों (होमवर्क) पर अविलंब कार्ययोजना/प्रस्ताव सीएमएचओ कार्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए गए। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News