24 बाल श्रमिकों को शहर के विभिन्न क्षेत्रो से किया गया रेस्क्यू

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहा है विशेष अभियान

 | 
child labour rescue

उदयपुर 13 जून 2022 । राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुर में सोमवार को चाइल्ड लेबर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानो पर कार्य करते हुए कुल 24 बच्चों को रेस्क्यू किया गया और अभियान के पहले दिन 10 एफआईआर दर्ज की गई। अभियान के पहले दिन सूरजपोल, धानमंडी, सवीना एवं सूखेर क्षेत्र में कार्यवाहीयां की गई।

child labor

राजस्थान बाल आयोग सदस्य एवं प्रभारी बाल श्रम प्रकोष्ठ राजस्थान डॉ. शैलेन्द्र पंड्या ने बताया की सरकार द्वारा चलाये जा रहें इस विशेष अभियान के लिए राजस्थान से जयपुर एवं उदयपुर का चयन किया गया हैं क्यूंकि इन दोनों जिलों में ही सबसे अधिक बाल श्रम (चाइल्ड लेबर) के मामले सामने आते हैं।

child labor

इस अभियान के तहत 20 जून तक 5 अलग अलग टीमें बनाकर जिसमे उदयपुर प्रशासन और पुलिस का भी सहयोग रहेगा जगह जगह जांच की जाएगी। लोगों को बालश्रम ना करवाने के लिए प्रेरित भी किया जायेगा। और ऐसे लोग जो छोटे बच्चों से बाल श्रम करवाने में लिप्त हैं उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी। 

डॉ शैलेन्द्र पंड्या ने कहा की इस अभियान का मकसद ना सिर्फ बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाना हैं बाल की लोगों में ये सन्देश देना भी हैं कि उन्हें स्कूल भेजा जाये ताकि वो पढ़ाई कर सकें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News