15 से 18 साल तक के बच्चे 1 जनवरी से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे

 | 
kids vaccination

वैक्सीनेशन के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एलान किया था कि देश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक की उम्र वाले बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। यदि कुछ स्टूडेंट्स के पास आधार कार्ड या फिर कोई दूसरा पहचान पत्र नहीं होने पर रजिस्ट्रेशन के लिए 10वीं का ID कार्ड भी आइडेंटिटी प्रूफ माना जाएगा। 

वैक्सीनेशन के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  1. सबसे पहले कोविन ऐप पर जाएं। अपना मोबाइल नंबर डालें। OTP आने पर लॉग इन करें।
  2. अब आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन पासबुक, NPR स्मार्ट कार्ड, वोटर ID, यूनीक डिसएबिलिटी ID या राशन कार्ड में से कोई एक फोटो ID प्रूफ को चुनें।
  3. अपने द्वारा चुनी गई ID का नंबर, नाम डालें। इसके बाद जेंडर और डेट ऑफ बर्थ को चुनें।
  4. मेंबर एड होने के बाद आप अपने निकटतम एरिया का पिन कोड डालें। वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट आ जाएगी।
  5. अब वैक्सीनेशन की डेट, टाइम और वैक्सीन को सिलेक्ट करें। सेंटर पर जाकर वैक्सीनेशन कराएं।
  6. वैक्सीनेशन सेंटर पर आपको रिफरेंस ID और सीक्रेट कोड की जानकारी देना होगी। जो आपको रजिस्ट्रेशन करने पर मिलती है।
  7. इसी तरह आप अपने लॉग इन से दूसरे मेंबर को जोड़कर उनके वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

प्रदेश में 51 लाख बच्चों का करना है टीकाकरण 

प्रदेश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन लगना शुरु होगी। इस श्रेणी में राज्य में करीब 51,11,209 बच्चे हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News