Chittorgarh: स्वच्छता रैली का हुआ आयोजन आमजन को फुल देकर की स्वच्छता की अपील
चित्तौरगढ़ की खबरें पढ़े Udaipur Times पर
1.स्वच्छता रैली का हुआ आयोजन आमजन को फुल देकर की स्वच्छता की अपील
जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर नगर परिषद प्रशासक द्वारा प्रशासक विनोद मल्होत्रा के नेतृत्व में शहर में वरिष्ठ नागरिक मंच एवं व्यापार मंडल के सहयोग से स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।
इस आयोजन के दौरान वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों द्वारा आमजन को फूल देकर शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग देने की अपील की इस दौरान रैली में कचरा संग्रहण वहां को भी साथ रखा गया जिसमें आमजन द्वारा कचरा डाला गया नगर परिषद की पहल का आमजन ने स्वागत किया धर्म गुरु विनोद जी यति ने झड़ी दिखाकर कर रैली की शुरुआत की।
इस दौरान अनिल जीए वरिष्ठ नागरिक महासचिव राधेश्याम आमेरियाए सिख समाज के प्रतिनिधि सतपाल सुरेंद्र सिंहए मुस्लिम समाज के सदर मोहम्मद इकबालए जैन समाज के प्रतिनिधि केसरीमल भड़कतिया अर्बन कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष आई एम सेठियाए व्यापार मंडल की प्रतिनिधि सत्यनारायण आगालए राजु पटवाए मातृशक्ति मांगी देवी शर्माए पुष्पा देवी
2. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में स्वयंसेवक बनने के लिए करें क्यूआर कोड स्कैन, बढ़ाएं जनभागीदारी
चित्तौड़गढ़,7 अगस्त 2025। आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में उत्साह से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से नागरिकों को स्वयंसेवक (Volunteer) के रूप में पंजीकरण करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा प्रदान की गई है।
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे स्वयं इस अभियान में पंजीकरण करें तथा अपने अधीनस्थ कार्मिकों, पंचायतीराज प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं स्थानीय सेवा प्रदाताओं को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि जिले से अधिकतम नागरिक अभियान से जुड़ सकें। कैसे बनें स्वयंसेवक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अधिकृत क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन करें आवश्यक विवरण भरकर स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण करें। अभियान से जुड़कर लोगों को तिरंगा फहराने, सेल्फी अपलोड करने और राष्ट्रप्रेम जागृत करने हेतु प्रेरित करें।
जिला कलक्टर का आह्वान जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि यह अभियान देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर स्वयंसेवक बनें और अभियान को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।
3. स्वाधीनता दिवस पर 'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जिलेभर में होंगे जनभागीदारी से विविध आयोजन, कलक्टर ने दी जिम्मेदारियाँ
चित्तौड़गढ़, 7 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' अभियान के तहत आगामी 15 अगस्त तक जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में मंगलवार को मुख्य सचिव सुधांश पंत ने प्रदेश के समस्त जिला कलक्टरों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के सभी कार्यक्रमों का आयोजन जनभागीदारी से किया जाए ताकि राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक एवं गरिमामय तरीके से मनाया जा सके।
वीसी उपरांत जिला कलक्टर आलोक रंजन ने डीओआईटी कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारियाँ सौंपीं।
जिला कलक्टर द्वारा निर्देशित प्रमुख कार्यक्रम स्कूलों की दीवारों पर तिरंगे की चित्रकारी, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर तिरंगा रैली, तिरंगा राखी वर्कशॉप, तिरंगा मेला एवं तिरंगा रोशनी कार्यक्रम, शहर की प्रमुख जगहों पर तिरंगा रंगोली, राजकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों की सजावट, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों में तिरंगा थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।
रंजन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को सक्रिय रूप से जोड़ा जाए ताकि यह अभियान एक जन आंदोलन का रूप ले सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दें।
तिरंगा वॉलिंटियर्स रजिस्ट्रेशन बैठक में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा वालिंटियर्स के पंजीकरण के लिए भी निर्देश दिए गए, ताकि अधिकाधिक युवा राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित होकर अभियान में सहभागिता करें।
हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ किया और 'हस्ताक्षर करो – तिरंगे से जोड़ो' कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान आमजन एवं अधिकारियों ने अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद राकेश पुरोहित, प्रशिक्षु आईएएस वीरेंद्र कुमार, नगर परिषद आयुक्त, यूआईटी सचिव एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
