Chittorgarh: शहरी सेवा शिविर में पट्टों का वितरण
Udaipur Times, Chittorgarh News: 30 जून 2026। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी एवं चित्तौड़गढ़ शहर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने नगर परिषद चित्तौड़गढ़ परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। Chittorgarh News
सांसद सीपी जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा सरकारी सेवाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। Chittorgarh News
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने भी शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य पात्र नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण करने का आग्रह किया। Chittorgarh News
शिविर के दौरान सांसद सीपी जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने लाभार्थियों को आवासीय पट्टों का वितरण भी किया। पट्टे प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। Chittorgarh News
शिविर के दौरान 52 नाम हस्तांतरण, 28 पट्टे 69A, 8 लीज डीड एवं 7 पट्टे यूआईटी के जारी किए गए।
