Chittorgarh : जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सड़क मरम्मत,सफाई और निगरानी दिए निर्देश

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत कर्मचारियों के मतदाता पंजीकरण में सहयोग की अपील
 | 
Collector Alok Ranjan orders strict action against illegal parking and directs dust control work on Chanderiya Road, Chittorgarh.

1. चंदेरिया रोड पर अवैध पार्किंग व धूल नियंत्रण पर बैठक

चित्तौड़गढ़, 7 नवम्बर। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में चंदेरिया रोड पर बढ़ती धूल, अवैध पार्किंग और ट्रांसपोर्ट वाहनों की अनियमित पार्किंग को रोकने के लिए बैठक आयोजित की गई। कलक्टर ने निर्देश दिए कि वाइट लाइन के बाहर वाहन खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई होगी। पीडब्ल्यूडी और नगर परिषद को सड़क मरम्मत व सफाई कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस, उद्योग एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 2. औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की निर्वाचन बैठक आयोजित

चित्तौड़गढ़, 7 नवम्बर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभा गौतम की अध्यक्षता में औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज कराने के लिए सहयोग की अपील की गई। विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

 3. भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर कृषक जनजागरण कार्यक्रम

चित्तौड़गढ़, 7 नवम्बर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सीताफल उत्कृष्टता केंद्र में कृषकों के साथ जनजागरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिकारियों ने बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और कृषि योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 150 कृषक शामिल हुए, जबकि जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में 4950 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News