Chittorgarh: पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश HS गिरफ्तार

चित्तोरगढ की खबरें पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
"Chittorgarh Police arrest top-10 criminal Kasam Khan with Rs. 5000 reward in Nimbahera, Rajasthan"

1.पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश एचएस गिरफ्तार

 नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोप में था फरार

 चित्तौड़गढ़, 28 अगस्त। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी, थाने का टोप टेन अपराधी, हिस्ट्रीशीटर व पांच हजार रूपये का ईनामी बदमाश कासम खान को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 20 जुलाई को ईशाकाबाद, बडोली रोड निम्बाहेडा निवासी आरोपी कासम खान एक बालिका को बहला फुसला कर उसको मोटर साईकिल पर बिठा कर ले जाकर उसकी ईच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती दुष्कर्म करने और घर पर नही बताने की धमकी देने के दर्ज प्रकरण में अनुसंधान थानाधिकारी रामसुमेर पु नि थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा द्वारा किया गया।

घटना के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के दिये गए निर्देश के क्रम में एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में अनुसधांन अधिकारी थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. व जाप्ता एएसआई सूरज कुमार, हैड कानिस्टेबल हरविन्द्र सिंह, कानि. रामकेश, रणजीत तथा साइबर सेल के हैड कानि. राजकुमार, कानि. रामावतार व गणपत द्वारा मामले हाजा में अथक प्रयास करते हुए तकनिकी साक्ष्यों की सहायता से वांछित आरोपी 52 वर्षीय कासम खान पुत्र कमर खान निवासी बीमा थाना झिरका फिरोजपुर जिला नूह हरियाणा हाल ईशाकाबाद, बडोली रोड निम्बाहेडा थाना कोतवाली निम्बाहेडा को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।

आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे पोक्सो एक्ट की धाराओ में गिरफ्तार किया गया । आरोपी कासम खान थाना कोतवाली निम्बाहेडा का एचएस व टॉप टेन वांछित अपराधी होकर उसके खिलाफ पूर्व में 12 प्रकरण दर्ज है व उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये के ईनाम की घोषणा है।

2.अतिवृष्टि के इस दौर में चित्तौड़गढ़ पुलिस की आमजन से अपील

 चित्तौड़गढ़, 28 अगस्त। मानसूनी बारिश के दौरान जिले के नदी नाले उफान पर हैं, तेज बारिश में किसी भी नदी या नाले को पार करने या आस पास जाने की कोशिश ना करने के लिए चित्तौड़गढ़ पुलिस ने जिले की आम जनता से अपील की है। अतिवृष्टि के इस दौर में जिला पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में मानसूनी बारिश के दौरान जिले के नदी नाले उफान पर हैं, तेज बारिश में किसी भी नदी या नाले को पार करने या आस पास जाने की कोशिश ना करें।

अनजान बहते पानी में वाहन लेकर नहीं जाएं और ना ही ऐसे स्थानों को पिकनिक स्पॉट बनाएं। अधिक बहाव वाले क्षेत्रों में निवासरत व्यक्ति अनावश्यक बाहर नहीं निकले। किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन व चित्तौड़गढ़ पुलिस को तुरन्त सूचित करें।

3.पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश एचएस गिरफ्तार 

नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोप में था फरार 

चित्तौड़गढ़, 28 अगस्त। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी, थाने का टोप टेन अपराधी, हिस्ट्रीशीटर व पांच हजार रूपये का ईनामी बदमाश कासम खान को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 20 जुलाई को ईशाकाबाद, बडोली रोड निम्बाहेडा निवासी आरोपी कासम खान एक बालिका को बहला फुसला कर उसको मोटर साईकिल पर बिठा कर ले जाकर उसकी ईच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती दुष्कर्म करने और घर पर नही बताने की धमकी देने के दर्ज प्रकरण में अनुसंधान थानाधिकारी रामसुमेर पु नि थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा द्वारा किया गया।

घटना के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के दिये गए निर्देश के क्रम में एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में अनुसधांन अधिकारी थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. व जाप्ता एएसआई सूरज कुमार, हैड कानिस्टेबल हरविन्द्र सिंह, कानि. रामकेश, रणजीत तथा साइबर सेल के हैड कानि. राजकुमार, कानि. रामावतार व गणपत द्वारा मामले हाजा में अथक प्रयास करते हुए तकनिकी साक्ष्यों की सहायता से वांछित आरोपी 52 वर्षीय कासम खान पुत्र कमर खान निवासी बीमा थाना झिरका फिरोजपुर जिला नूह हरियाणा हाल ईशाकाबाद, बडोली रोड निम्बाहेडा थाना कोतवाली निम्बाहेडा को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।

आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे पोक्सो एक्ट की धाराओ में गिरफ्तार किया गया ।

आरोपी कासम खान थाना कोतवाली निम्बाहेडा का एचएस व टॉप टेन वांछित अपराधी होकर उसके खिलाफ पूर्व में 12 प्रकरण दर्ज है व उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये के ईनाम की घोषणा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News