geetanjali-udaipurtimes

Chittorgarh: पुलिस लाइन में मनाया आजादी का पर्व

पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण कर जवानों को बांटी मिठाई

 | 

चित्तौड़गढ़। 79वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर जिला पुलिस ने अनुशासन एवं उल्लास के साथ जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन में देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली व जवानों को अपने हाथों से मिठाई वितरित की।

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाईन स्थित क्वार्टर गार्ड पर स्वतंत्रता दिवस परेड का आयोजन किया गया। एसपी मनीष त्रिपाठी के पुलिस लाईन पहुंचने पर एएसपी सरिता सिंह व मुकेश सांखला एवं अन्य अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने प्रातः 8.30 बजे पुलिस लाईन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। संचित निरीक्षक अनिल पांडे के नेतृत्व में एमबीसी, जिला पुलिस व होमगार्ड से बनी सम्मान परेड द्वारा ध्वज का राष्ट्रीय सेल्यूट से सम्मान किया गया। 

पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियों ने परेड के मध्य पहुंच जवानों को अपने हाथों से मिठाई वितरित की एवं जवानों व उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों द्वारा वर्षभर किये कामों की सराहना करते हुए कहा कि अब तक जिले में पुलिस ने जो काम किया है और जो अच्छा मुकाम हासिल किया है, ऐसी लगन और मेहनत के साथ आगे भी करते रहे। उन्होंने जनता के प्रति पुलिस की ड्यूटी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर डीएसपी शिवप्रकाश, रामेश्वर लाल व शिवन्या सिंह, शहर कोतवाल भवानी सिंह, सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप, चंदेरिया थानाधिकारी सुनीता गुर्जर, महिला थानाधिकारी मधु कंवर, अपराध सहायक जोधाराम गुर्जर, संचित निरीक्षक अनिल पांडे, पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिले के सभी पुलिस कार्यालयों, थानों व चौकियों पर भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal