चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में 10 आरोपी गिरफ्तार
जेल के अंदर मोबाइल पहुंचाने, वीडियो वायरल करने और जेल स्टाफ की संभावित भूमिका की पुलिस गहन जांच कर रही है।
Udaipur Times News, CrimeNews , PrisonSecurity ,JailViralVideo , चित्तौड़गढ़, 5 अगस्त 2026। जिला कारागृह चित्तौड़गढ़ में निरुद्ध बंदियों द्वारा जेल परिसर के भीतर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रतिबंधित मोबाइल फोन जेल के अंदर किसके माध्यम से पहुंचाए गए तथा वीडियो सोशल मीडिया पर किसके द्वारा वायरल किए गए। इसके साथ ही जिला कारागृह में नियुक्त स्टाफ की संभावित आपराधिक भूमिका की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। JailViralVideo
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 24 जुलाई 2026 को लोक उज्जवल सिंह राठौड हाल कारापाल जिला कारागृह ने रिपोर्ट पेश कर प्रकरण दर्ज करवाया कि जिला जेल में निरूद्ध बन्दीयों एवं कुछ जेल से छूटे हुये बंदियों द्वारा स्वयं के विडियो कारागृह के अन्दर से बनाकर 2 विडियों विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने की सूचना पर 23 जुलाई 2026 को द्वारा मय जेल कर्मचारियो के जिला जेल में तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान सम्पुर्ण कारागृह परिसर की तलाशी ली गयी एवं वायरल विडियों में नजर आ रहे बंदियों से पुछताछ करने पर ए वार्ड के सैल्स नं. 3 में निरुद्ध विचाराधीन बदी मोहित पुत्र दलवीर सिंह की निशानदेही पर ए वार्ड के सैल्स के सामने एस.टी.डी. कक्ष के अन्दर बने हुये स्टोर रूम के अन्दर से पन्नी में लपेटा हुआ 01 नग विवो कम्पनी का मटमेले कलर का एन्ड्रायड मोबाईल व एक कचोडा कम्पनी का मोबाईल फोन जप्त किया गया। ChittorgarhNews
वगैरा रिपोर्ट पर धारा 42 राजस्थान कारागार अधिनियम व धारा 111(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया जाकर थाना कोतवाली चित्तौडगढ द्वारा अनुसंधान किया गया। दौराने अनुसंधान प्रकरण में अब तक कुल 10 अभियुक्तगणों को गिरफतार किया जा चुका है।
जिला कारागृह चित्तौडगढ़ में घटना में प्रयुक्त दोनो मोबाईल फोन किसके माध्यम से जैल में पहुंचाया गया एवं मोबाईल फोन पर जिला कारागृह में बन्दियों द्वारा बनाया हुआ विडियो किसके द्वारा सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर वायरल किया गया। PrisonSecurity
इस संबंध में तथा जिला कारागृह में नियुक्त स्टाफ की आपराधिक भूमिका के संबंध में अनुसंधान जारी है। *गिरफतारशुदा मुल्जिम का नाम पता :-
01. मोहित निवासी फरमान खास जिला रोहतक (हरियाणा), 02. भैरूलाल गुर्जर निवासी दौला जी खेडा चित्तौडगढ, 03. सत्यनारायण निवासी त्रेष्ठा गंगरार जिला चित्तौडगढ , 04. प्रहलाद राय गुर्जर निवासी मायराघाटा विजयपुर जिला चित्तौडगढ 05. शोभालाल निवासी त्रेष्ठा गंगरार जिला चित्तौडगढ़, 06. विनोद गुर्जर निवासी महादेव वाली गली कान्या खेडी हमीरगढ भीलवाडा, 07. हर्षवर्धन सिंह उम्र 31 साल निवासी सिहाना तहसील राशमी चित्तौडगढ 08. नारायण लाल सुथार निवासी जयसिंगपुरा बस्सी, 09. दशरथ गुर्जर निवासी सांगरीया निकुम्भ चित्तौडगढ़, 10. मनोहर लाल जाट निवासी हथियाना कपासन चित्तौडगढ
#Chittorgarh #RajasthanPolice #JailViralVideo #CrimeNews #RajasthanNews #PrisonSecurity #ChittorgarhNews #ViralVideo #LawAndOrder #PoliceInvestigation
