Chittorgarh-1 अक्टूबर 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
Rajsamand

News-गांधी जयंती: सद्भावना दौड़ एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का होगा आयोजन

चित्तौड़गढ़1 अक्टूबर 2024 । 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति जिला मुख्यालय पर सद्भावना दौड़ एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा।

जिला कलक्टर प्रातः 7:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से सद्भावना दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह दौड़ कोतवाली, क्रय-विक्रय समिति, गंभीरी नदी की पुलिया पार करके पुनः घूमकर रोडवेज बस स्टेंड होते हुए गांधी वाटिका (सेटेलाइट हॉस्पिटल) के मैन गेट पर सम्पन्न होगी। तत्पश्चात प्रातः 8:30 बजे गांधी वाटिका, सेटेलाइट हॉस्पिटल में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। प्रार्थना सभा के बाद गांधी जीवन दर्शन से जुडी पोस्टर प्रदर्शनी, मूवी स्क्रीनिंग, लेखन, पोस्टर एवं स्लोगन मेकिंग एवं स्वावलंबन के प्रतीक चरखे से सूत कातने जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन होगा। उक्त कार्यक्रम के संचालन जिला कलक्टर ने विभागवार उत्तरदायित्व सौप।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News