Chittorgarh-12 दिसंबर 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर

 | 
chittorgarh

News-जिला स्तरीय टॉप -10 में चयनित दो हजार रुपए का इनामी , स्थाई वारण्टी गिरफ्तार 

चित्तौड़गढ़, 12 दिसंबर। कपासन थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो हजार रूपये के इनामी जिला स्तरीय टॉप -10 में चयनित फरार स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार वारंटी नारू उर्फ नारिया के खिलाफ एक दर्जन से अधिक लूट, चोरी, नकबजनी, एन.डी.पी.एस., शराब तस्करी एंव आर्म्स एक्ट के मुकदमें दर्ज है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि स्थाई वारण्टीयों, भगौडों व मफरूर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह एवं हरजी लाल यादव पुलिस उप अधीक्षक वृत कपासन के सुपरविजन में रतन सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना कपासन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। 

गठीत टीम ने आसुचना संकलन एवं मुखबीर तंत्र मामुर कर 10 सालों से फरार स्थाई वारण्टी नारू उर्फ नारिया पिता भागू कालबेलिया उम्र 45 साल निवासी देवरीया थाना कपासन जिला चित्तौडगढ (राज.) को गिरफ्तार करने में सफलता हासील की जिसको न्यायालय में पेश किया जायेगा। गिरफ्तार इनामी स्थाई वारण्टी  के विरूद्ध न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कपासन ने जारी कर रखा था स्थाई वारण्ट उक्त अभियुक्त पुलिस थाना भादसौडा में नकबजनी व एन.डी.पी.एस. एंव अन्य थानों में भी चल रहा है वाण्टेड ।

पुलिस टीम -एसआई लादूलाल  एएऊ तेजमल , हैड कानि उगमाराम, कानि. महेन्द्र सिंह, वेदप्रकाश, पप्पुराम, नीरज कुमार, लेहरूलाल, रामपाल, अनिल

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News