Chittorgarh-13 नवंबर 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर

 | 
chittorgarh

News-राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के सदस्य रामचंद्र सिंह झाला गुरुवार को चित्तौड़गढ़ प्रवास पर
पुलिस थाने एवं कारागृह का करेंगे निरीक्षण, ग्रामीण क्षेत्रों में मानव अधिकारों के प्रचार प्रसार हेतु लेंगे मीटिंग

चित्तौड़गढ़, 13 नवंबर। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के सदस्य रामचंद्र सिंह झाला गुरुवार को चित्तौड़गढ़ प्रवास पर रहेंगे। अति. जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम ने बताया कि प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को चित्तौड़गढ़ जिले की किसी एक पुलिस थाने का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात जिला कारागृह, चित्तौड़गढ़ का निरीक्षण करेंगे एवं इसके पश्चात चित्तौड़गढ़ से सायं 5:30 बजे तलावदा पहुंचेंगे एवं श्रीराम पैलेस, तलावदा में रात्रि विश्राम करेंगे।

उन्होंने बताया कि माननीय सदस्य शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ जिले की बड़ी सादड़ी उपखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में मानव अधिकारों के प्रचार-प्रसार हेतु मीटिंग करेंगे। पश्चात उदयपुर के लिए रवाना होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News