Chittorgarh-13 सितंबर 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
chittorgarh

News-जलाशय स्थल पर 14 को मनाया जाएगा जल महोत्सव, जिला स्तरीय कार्यक्रम बस्सी बांध स्थल पर 

चित्तौड़गढ़, 13 सितंबर। प्रदेश में इस बार मानसूनी बारिश से जलाशयों में जल की अच्छी आवक हुई है। इससे सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के साथ चहुंमुखी विकास होगा। इसको लेकर राज्य सरकार ने 14 सितंबर को देवझूलनी एकादशी के अवसर पर राजस्थान जल महोत्सव-2024 मनाने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के जल से भरे हुए जलाशयों पर राजस्थान जल महोत्सव-2024 कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम बस्सी बांध, पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। आयोजन हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि राजस्थान जल महोत्सव कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ जल संग्रहण एवं जल मितव्ययता के बारे में चर्चा की जाएगी। इस दौरान अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ जन समुदाय को जल संरक्षण की शपथ दिलवाई जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News