चित्तौड़गढ़-18 अप्रैल 2024 की प्रमुख खबरे


चित्तौड़गढ़-18 अप्रैल 2024 की प्रमुख खबरे 

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर  

 
Chittorgarh

News-भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी ने रामवमी के अवसर पर अपने निवास पर कन्याओ किया का पूजन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी ने रामवमी के अवसर पर अपने निवास पर कन्याओ का पूजन कर उन्हें भोजन करवाकर आशीर्वाद लिया। सांसद जोशी ने कहा कि नवरात्रा देवी उपासना का पर्व है, बिना कन्या पूजन के यह अधूरा है। 

आज देवी स्वरूप कन्याओं को भोजन करवाने का सौभाग्य मिला और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कन्या पूजन के पश्चात जोशी ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावों में जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद लिया। जोशी ने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करते हुए सनातन धर्म की रक्षा कर रही है। 

यही कारण है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में सभी प्रदेशवासी हर्ष-उल्लास और सद्भभाव के साथ रामनवमी का त्यौहार मना रहें है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण में अंधी कांग्रेस की गहलोत सरकार ने प्रदेश में हिन्दू त्यौहारों को सार्वजनिक मनाने, डीजे बजाने और भगवा झंडों पर रोक लगाने का काम किया था, वहीं पीएफआई जैसे प्रतिबंधित संगठन को रैली निकालने की इजाजत दी थी। सनातन को खत्म करने जैसी विकृत सोच रखने वाले अब खुद खत्म हो रहें है। 

सनातन विरोधी नीतियों और राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराने जैसे निर्णयों से आहत होकर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भाजपा में आने का सिलसिला लगातार जारी है। इतिहास गवाह है कि सनातन को खत्म करने वाले खुद खत्म हो गए लेकिन सनातन का कुछ नहीं बिगाड पाए। उन्होंने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता के वोट से मिली ताकत से 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आज ऐसा अवसर आया है जब प्रभू श्रीरामलला जन्मदिन पर टेंट में नहीं बल्कि दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान है, जनता धूमधाम से उनका जन्मदिन मना रही है मोदी सरकार ने अपने कुशल नेतृत्व और मजबूत इरादों से दस सालों में न सिर्फ देश की दशा और दिशा बदली, बल्कि देश की मजबूती और विकास के काम होने के साथ ही कश्मीर से धारा 370 हटाने और अयोध्या में राम मंदिर बनने जैसे अनेक महत्वपूर्ण काम हुए। 

जोशी ने कहा कि देश की मजबूती, विकास, सनातन धर्म की रक्षा और विकसित भारत के संकल्प को ओर मजबूती देने के लिए वोट कमल के निशान को ही देना है, साथ ही इसके लिए पडोसियो, मित्रों और परिजनों को भी प्रेरित करना है। फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूरा करने में भागीदार बनना है। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने चित्तौडगढ़ के विकास के लिए जोशी को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस झूठे वादे कर जनता को भ्रमित कर रही है चित्तौड़ की जनता विकास चाहती है, विकास सिर्फ भाजपा ही करा सकती है। जनसंपर्क के दौरान जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, बद्रीलाल जाट, रणजीत सिंह भाटी, कमलेश पुरोहित, सत्यनारायण कुमावत, गोपाल चौबे, अनिल सुखवाल, किशोर सिंह, लालुराम भील, रामप्रसाद जाट, छोटू धाकड़, सोहन खटीक, सी पी नामधराणी, एमडी शेख, नरेंद्र टेलर सहित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15 महिला मतदान केंद्र होंगे: आलोक रंजन

चित्तौड़गढ़। लोकसभा आम चुनाव में महिला मतदाताओं के अनुपात में राज्य में प्रथम चित्तौड़गढ संसदीय क्षेत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन की पहल पर प्रति विधानसभा 8 मतदान केन्द्रों की जगह अब 15 मतदान केन्द्र महिलाएं संचालित करेगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने यह अभिनव प्रयोग किया हैं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर उन्हें सशक्त बनाना है। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार प्रति विधानसभा 8 महिला मतदान केन्द्रों को ही स्थापित किया जाना हैं।

75 मतदान केन्द्र, 488 महिला कार्मिक जिले में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हर विधानसभा में 8 पिंक बूथ के अलावा 07 अन्य मतदान केंद्र भी महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे। इस प्रकार प्रत्येक विधानसभा में कुल 15 बूथ महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15 महिला मतदान दलों के अलावा 5 रिज़र्व और 2 अतिरिक्त रिजर्व महिला मतदान दलों का भी गठन किया गया है। प्रत्येक मतदान दल में 04 महिलाएं होगी। इस प्रकार प्रत्येक विधानसभा में 22 महिला मतदान दलों की 88 महिला कार्मिक एवं जिले में कुल 440 महिलाएं मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाएगी। उल्लेखनीय है कि उक्त महिला कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण दिया जा चुका है जिसमें महिला कार्मिकों ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी दायित्व महिलाओं को महिला संचालित मतदान केंद्रों में सभी मतदान दायित्व जैसे कि पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, सुरक्षा कर्मी, और अन्य सहायक कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। यह सभी मतदान केन्द्र शहरी क्षेत्र या उसके आसपास होंगे तथा मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संपन्न कराई जाएगी। इससे महिलाओं को चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं में योगदान देने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एक बूथ दिव्यांग मतदान कार्मिकों के द्वारा संचालित किया जायेगा जिसमें समस्त कार्मिक दिव्यांग होगे।

News-महिलाएं शत प्रतिशत मतदान कर भागीदारी सुनिश्चित करें: मांडावत

चित्तौड़गढ़ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी व प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मांडावत के चित्तौड़ प्रवास के अवसर पर जैन महिला मंडल द्वारा जैन स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका मंजू पितलिया के अनुसार कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. भंडारी ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना की शुरूआत की है। महिला को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार ने लखपति दीदी का सपना देखा है व महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मांडावत ने अपील की कि लोकतंत्र में चुनाव एक महापर्व है। इस महापर्व में महिलाओं की आधी आबादी है। उन्हें शत प्रतिशत मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। स्वागत उद्बोधन पितलिया ने देते हुए कहा कि देश को वर्तमान में सशक्त नेतृत्व की जरूरत है। हमें ऐसा नेतृत्व चुनना है, जिसके हाथों में देश सुरक्षित हो। कार्यक्रम का प्रारंभ मंगलाचरण से विनीता लोढ़ा, सरोज नाहर, दिलखुश खेरोदिया, डिंपल बाबेल व अंगूरबाला भड़कतिया द्वारा किया गया। स्वागत गीत तारा सहलोत, सुनीता सहलोत, रेणु अलावत, अमृता सोनी, सुमित्रा भड़कतिया व पायल गिलुंडिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। संचालन संगीता चीपड़ व सुनीता सहलोत ने किया। आभार रेखा गिलुंडिया ने दिया। कार्यक्रम व्यवस्था में लीना कुदाल, रेखा जारोली, दिव्या भड़कतिया, दिलखुश भड़कतिया व अतिथि व्यवस्था में लोकेश त्रिपाठी, चेतन गौड़ का सहयोग रहा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal