News-साढ़े छः किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक स्कूटी जब्त
चित्तौड़गढ़, 20 जनवरी। कपासन थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों गिरफ्तार उनके कब्जे से 6 किलो 580 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। मामले में पुलिस ने एक स्कूटी को भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कार्यवाही एवं वांछित अपराधियो की गिरफतारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी कपासन हरजी लाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी रतनसिंह पु.नि. के निर्देश पर थाने के चन्द्रप्रभात उ.नि., कानिं. जितेन्द्र, रामपाल, सहदेव, कैलाश व विष्णु गिरी द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौराने एक स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों को रुकवाकर चैक किया तो उनके पास एक प्लास्टिक के कटटे में 6 किलो 580 ग्राम अवैध गांजा मिला। उक्त अवैध गांजा व स्कूटी को जब्त कर आरोपी सदर चित्तौडगढ थाने के प्रतापनगर निवासी 25 वर्षीय दिपक पुत्र केसुराम खटीक व कोतवाली चित्तौडगढ़ थाने के पावटा चौक निवासी 24 वर्षीय पीयूस उर्फ प्रियांश कुमार पुत्र रतनलाल टेलर को गिरफ्तार कर इनके विरूध थाना कपासन पर एन.डी.पी.एस. एक्ट में प्रकरण पंजीबंद्व कर अनुसंधान किया जा रहा है। दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
News-मादक पदार्थों की तस्करी में दो साल से फरार वांछित अपराधी गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़, 20 जनवरी। कपासन थाना पुलिस ने दो साल पहले अवैध गांजा की तस्करी में शामिल वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित अपराधियों की धरपकड़ कार्यवाही के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह एवं डीएसपी कपासन हरजी लाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी कपासन रतन सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाने के एएसआई तेजमल, कानि. महेन्द्रसिंह व राजेश द्वारा आसुचना संकलन एवं मुखबीर तंत्र मामुर कर दो साल से फरार वांछित अपराधी राजसमन्द जिले के रेलमगरा थाने के छोगाबा का खेडा निवासी 45 वर्षीय रोशन पुत्र बिहारी बंजारा को गिरफ्तार किया गया हैं।
News-मजदुरो व आमजन को साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में दी अहम जानकारी
चित्तौड़गढ़, 20 जनवरी। साइबर अपराधों हेतु आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करने के संबंध में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर शील्ड अभियान के तहत निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने मजदुरों एवं आमजन को अपराधियों द्वारा भिन्न भिन्न तरीकों से किये जा रहे साईबर फ्रॉड की जानकारी साझा कर उनसे बचाव व उपाय की जानकारी दी गई।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करने के संबंध में चलाए गए साइबर शील्ड अभियान के तहत डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार व पुलिस टीम द्वारा निम्बाहेड़ा मे विवेकानन्द सर्कल पर मजदुरो एवं आम जन को साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूक किया। उन्होंने सुरक्षित पासवर्ड संदिग्ध लिंक से बचाव और साइबर सतर्कता के उपाय साझा किया, इस सम्बन्ध मे मजदुरो एवं आम जन को साइबर सुरक्षा के महत्व और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी भी दी गई।
पुलिस द्वारा साइबर क्राइम के विषय में मजदुरो एवं आम जन को विशेष जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि आज साइबर फ्रोड काफी अधिक होने लगा है। ऐसे में आम जन को जागरूक होने की आवश्यकता है। अगर कोई व्यक्ति बैंक के नाम या किसी अधिकारी के नाम से बात कर आपका आधार नंबर ओटीपी या बैंक से संबंधित जानकारी मांग करता है, तो आप समझिए कि आपके साथ धोखा होने वाला है। बैक व पुलिस कभी आपसे आपके बैंक खाते के नम्बर व ओटीपी की मांग नही करेगा। बैंक खाते के नम्बर व ओटीपी के केवल साईबर ठगी करने वाले व्यक्ति ही मांगते है। इस प्रकार की जानकारी दी जाकर मजदुरो व आम जन को साईबर फ्रोड के प्रति जागरूक किया गया।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal