चित्तौड़गढ़ -30 अक्टूबर की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 

 | 
chittorgarh

News-तस्करी में फरार वांछित दो अपराधी पंजाब से गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़, 30 अक्टूबर- कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना के एनडीपीएस एक्ट के मामले में 6 साल से फरार वांछित अपराधी व 16 साल से स्थाई वारंटी को निम्बाहेड़ा पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों के घर से किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि आगामी राजस्थान विधानसभा आम चुनाव के मध्यनजर वांछित अपराधियों की धरपकड हेतू एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनी प्रसाद के निर्देशन एवं थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. सुपरविजन में एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता कानि. रणजीत, रमेश व जीतराम की टीम गठित की गई।

एएसआई सूरज कुमार को थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा के वर्ष 2018 के 485 किलोग्राम अफीम डोडा चुरा तस्करी में वांछित आरोपी पंजाब के फतेहउल्ला साहवाल थाना फतेहगढ पंचतुर जिला मोगा निवासी रिशाल सिंह पुत्र जागीरसिंह के उसके घर पर आने की सूचना मिली। जिस पर थानाधिकारी के निर्देश पर एएसआई सुरज कुमार मय जाब्ता बिना विलम्ब के जिला मोगा पहुॅच, स्थानीय पुलिस से जाप्ता प्राप्त कर वांछित अपराधी रिशाल सिंह के घर पहुॅचा, जहॉ से फरार वांछित रिशाल सिंह को अनुसंधान हेतू डिटेन कर रवाना हो लुधियाना पंजाब पहुॅचे।

लुधियाना में पुलिस को थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा में 16 साल से फरार स्थाई वारण्टी पंजाब के रामपुरा न्यु कोल्ड स्टोर जगराओ थाना जगराओ जिला लुधियाना निवासी गुरू सेवक सिंह उर्फ गुल्ली पिता सरदार निर्मल सिंह सिक्ख की भी उसके घर पर होने की सूचना मिलने पर गुरु सेवक सिंह को गिरफ्तार कर साथ निम्बाहेड़ा लाये। स्थाई वारंटी गुरूसेवक सिंह 2007 मे अफीम के मामले मे 16 साल से फरार चल रहा था।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News