Chittorgarh-7 अगस्त 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 
 | 
chittorgarh

News-पुलिस लाईन परिसर में एक हजार पौधे लगाए, अब तक कुल साढ़े छः हजार पौधे लगाए

चित्तौड़गढ़, 07 अगस्त। बुधवार को हरियाली तीज के अवसर पर राज्य सरकार के "एक पेड़ मां के नाम, आओ बनाये हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत पुलिस लाईन परिसर में एक हजार पेड़-पौधे लगाए गए। पौधारोपण के कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों का साथ सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों, स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने भी दिया। परिसर में कुल 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य हैं। पुलिस अधीक्षक में पुलिस कर्मियों को उनके द्वारा लगाए पौधों को जीवित रखने का संकल्प दिलाया। कदम व नीम के 8-10 फिट बड़े पौधे भी लगाए। 

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि राज्य सरकार के "एक पेड़ मां के नाम, आओ बनाये हरियालो राजस्थान" अभियान व पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बुधवार को हरियाली तीज के अवसर पर हरियालो राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के लिए चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन में काफी ज्यादा वृक्षारोपण किया गया। जिला पुलिस का पुलिस लाइन परिसर में करीब 10 हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य हैं। ताकि यह पुलिस लाइन हरी-भरी रहे व यहाँ का पर्यावरण अच्छा बना रहे। इस कार्य में पुलिस के साथ जवान व अधिकारी के साथ पुलिस लाइन स्थित सरकारी स्कूल के बच्चे, शिक्षक व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी भी स्वेच्छा से पुलिस के साथ इस अभियान में जुड़े, जिनके साथ मिलकर पुलिस ने बुधवार को करीब एक हजार पौधे पुलिस लाइन परिसर में लगाए। इसी तरह अलग-अलग चरणों में कुल 10 हजार वृक्ष लगाए जाने का पुलिस का लक्ष्य हैं। गत 27 जुलाई से चले इस अभियान में  पुलिस लाईन परिसर में अब तक करीब साढ़े छः हजार पौधे लगाए जा चुके हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने आमजन व पुलिस कर्मियों को संदेश दिया कि पर्यावरण को शुद्ध व पवित्र रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस महाभियान में साथ में जोड़ें। एएसपी सिकाउ मुकेश सांखला के अनुसार बुधवार को पुलिस लाईन परिसर में शीशम, कदम, नीम, करंज सहित कई छायादार तथा अमरूद, जामुन, सीताफल सहित फलदार वृक्ष लगाए गए है। कपासन के देवेंद्र सोमाणी ने अपने पिता गोवर्धन लाल सोमाणी की स्मृति में 8 से 10 फिट ऊंचे कदम व नीम के वृक्ष भेंट किये जिन्हें भी आज पुलिस लाईन में रोपा गया। 

एएसपी मुख्यालय परबत सिंह ने इस अवसर पर पुलिस कर्मियों को लगे हुए पौधों का संरक्षण करने व इन्हें जीवित रखने का जिम्मा लेने की बात कही। शुद्ध पर्यावरण को बनाये रखने के लिए धरती पर लगे वृक्ष को कीमती संपदा बताते हुए इन्हें बचाना नितांत आवश्यक हैं।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ परबत सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिकाउ मुकेश सांखला, वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़  तेज कुमार पाठक, डीएसपी एससी/एसटी सेल बंशीलाल, शहर कोतवाल संजीव स्वामी, संचित निरीक्षक अनिल पांडे, लाइन ऑफिसर धर्मी चंद, हवलदार मेजर देवेंद्र सिंह सहित पुलिस के अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूल के छात्र व शिक्षक उपस्थित थे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News