Chittorgarh News: युवती की हत्या, झाड़ियों में मिला शव
चेहरा पत्थर से कुचलकर पहचान छिपाने की कोशिश, पुलिस हत्या और दुष्कर्म दोनों पहलुओं से कर रही जांच
Udaipur Times Crime News ,चित्तौड़गढ़ 5 जून 2026 - चित्तौड़गढ़ ज़िले में एक अज्ञात युवती की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था।
शव नग्न अवस्था में मिला, जबकि उसका चेहरा टी-शर्ट से ढका हुआ था। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे नरेगा मजदूर सफाई कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्हें झाड़ियों की तरफ से तेज दुर्गंध महसूस हुई। Murder at Chittorgarh
आसपास जाकर देखने पर झाड़ियों में एक युवती का शव पड़ा मिला। शव देखकर मजदूर घबरा गए और स्थानीय लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर एएसआई हरवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में एसपी धर्मेंद्र सिंह, एएसपी मुकुल शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया तथा एमओबी और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। Crime News
कोतवाली थाना प्रभारी तुलसीराम प्रजापत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पहचान छिपाने के उद्देश्य से युवती का चेहरा पत्थर से कुचल दिया गया था और वही पत्थर उसके चेहरे पर रखा हुआ मिला। शव पर कोई कपड़े नहीं थे तथा चेहरा टी-शर्ट से ढका हुआ था। घटनास्थल से पुलिस को पानी की बोतल, चिप्स और नमकीन के पैकेट भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए हैं। Udaipur Times
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह और एएसपी मुकुल शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया की फिलहाल सभी परिस्थियों को देखते हुए और जिस हालत में शव मिला है उसे देखते हुए ये एक हत्या ही मानी जा रही है। मृतिका की पहचान हो चुकी है लेकिन उसके साथ शारीरक शोषण या दुष्कर्म होने की पुष्टि तो पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। मामले की जांच जारी है। Chittorgarh News
पुलिस हत्या के साथ-साथ दुष्कर्म की आशंका को लेकर भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी तुलसीराम प्रजापत ने कहा, "घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका है।
क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
#Chittorgarh #ChittorgarhNews #CrimeNews #RajasthanNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #UdaipurTimes #RajasthanCrime #IndiaNews #LatestNews #Udaipur #Mewar #NewsUpdate
