ऑपरेशन 'शक्ति सुरक्षा अभियान' के तहत नवरात्रि में महिला सुरक्षा को लेकर चित्तौड़गढ़ पुलिस सतर्क

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निम्बाहेड़ा एवं बेगूं में सादे वस्त्रों में चलाया डिकॉय ऑपरेशन, निम्बाहेड़ा में तीन युवक डिटेन

 | 
Chittorgarh Police Action

 

Udaipur Times News , Chittorgarh News, Garba Night , Police Patrolling, चित्तौड़गढ़, 15 अक्टूबर 2026। नवरात्रि पर्व के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा गरबा आयोजनों में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस द्वारा ऑपरेशन शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में एसपी  धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार शाम चित्तौड़गढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वहीं, एसपी  धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में एवं एएचटीयू प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुनीता गुर्जर के नेतृत्व में बुधवार शाम निम्बाहेड़ा एवं बेगूं में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सादे वस्त्रों में डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया।

इस दौरान निम्बाहेड़ा में तीन युवकों को डिटेन किया गया।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एसपी चित्तौड़गढ़ धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार शाम भोईखेड़ा, नाडोलिया, गांधीनगर, चांमटीखेड़ा सहित चित्तौड़गढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उनके साथ कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं क्यूआरटी टीम भी मौजूद रही। गरबा समितियों द्वारा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का स्वागत भी किया गया। नवरात्रि के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। Chittorgarh Police 

निम्बाहेड़ा में डिकॉय ऑपरेशन के दौरान तीन युवक डिटेन

एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में एवं एएचटीयू प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुनीता गुर्जर के नेतृत्व में बुधवार शाम कस्बा निम्बाहेड़ा में पांच प्रमुख स्थानों पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सादे वस्त्रों में डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान अम्बामाता मंदिर प्रांगण, विवेकानन्द सर्कल एवं कल्याण चौक, नेहरू पार्क-मंडी चौराहा-बस स्टैंड, जावद दरवाजा-पीपल चौक-मोती बावजी रोड तथा कैंची चौराहा-माल गोदाम रोड पर निगरानी रखी गई। Night Patrolling 

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को डिटेन किया।

इनमें आसिफ (26 वर्ष), निवासी वीररिया खेड़ी, थाना सदर निम्बाहेड़ा; सोहेल (22 वर्ष), निवासी ऊंचा, थाना सदर निम्बाहेड़ा; तथा पंकज पाटीदार (19 वर्ष), निवासी कारुंडा, थाना छोटी सादड़ी, जिला प्रतापगढ़ हैं। डिकॉय ऑपरेशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की एएसआई श्यामा, कांस्टेबल रेखा, रेणुका, दुर्गा, कृष्णा, लीला, मीरा जायसवाल, रीना, आकांक्षा, गायत्री, स्नेहलता, माधुरी एवं बीना तैनात रहीं। Women Patrolling Team 

बेगूं में तीन स्थानों पर चलाया डिकॉय ऑपरेशन

कस्बा बेगूं में भी बुधवार शाम ऑपरेशन शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर चंद्रा कंवर के नेतृत्व में डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। यहां लालबाई-फूलबाई चौक गरबा स्थल, जूनी बेगूं गरबा स्थल तथा नया बस स्टैंड क्षेत्र में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने सादे वस्त्रों में तैनात रहकर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी। इस दौरान दुर्गा, ललिता, किरण, दिव्या सिंह, प्रियंका एवं पुष्पा ने डिकॉय ड्यूटी की।

Chittorgarh Police Drive

गरबा पांडालों में नियमित गश्त एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता

ऑपरेशन शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिदिन गरबा पांडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में गश्त और निरीक्षण किया जा रहा है। Chittorgarh Police 

साथ ही गरबा महोत्सव में आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1090 , राजकाप सिटीजन एप तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी देकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए पुलिस प्रतिबद्ध

डिकॉय ऑपरेशन का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों, बाजारों एवं गरबा आयोजनों के आसपास महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को परखना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति अनुचित व्यवहार करने वाले असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखना है।

चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान नियमित गश्त, विशेष निगरानी एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं, चित्तौड़गढ़ पुलिस का संकल्प—महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News