Chittorgarh: दुकानदारो द्वारा श्रदालुओ के बीच मारपीट

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 | 
chittorgarh

चित्तौड़गढ़ 25 अगस्त 2025। ज़िले के मडफिया थाने से मात्र पचास मीटर की दूरी पर पुजा प्रसाद साम्रगी बेचने वाले दुकानदारो द्वारा श्रदालुओ के साथ लाठी डंडो से की मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मेवाड के प्रसिद्ध धाम मण्डफिया श्री सावलिया जी मंदिर मे अमावस्या पर कई राज्यो से श्रद्धालू श्री सांवलिया सेठ के दर्शनो के लिये आते है, इस दिन लाखो की सख्या मे श्रदालु सम्पूर्ण देश के कौने कौने से श्री सांवलिया सेठ के दर्शनो के लिये पहुच कर लम्बी लम्बी कतारो मे खडे होकर दर्शन करने के लिये अपनी बारी का इंतज़ार करते है। 

अमावस्या को श्रदालुओ द्वारा चढ़ावा भी चढाया जाता है। ऐसे में दुकानदारो द्वारा श्रदालुओ को लाठियो और डंडों से पीटा जाता है तो बाहर से आने वाले श्रदालुओ की आस्था पर सीधी चोट होती है।

श्री सांवलिया सेठ मंदिर मे दर्शन करने आये श्रद्धालुओ द्वारा दुकानदार पर बैग रखने के बाद दर्शन करके आने के बाद खरीददारी नही की जिसको लेकर श्रदालुओ और दुकानदारों के बीच कहा सुनी हो गई, जिस पर मंदिर के आस पास प्रसाद सामग्री बेचने वाले दुकानदारो ने लाठीयो और डंडों से बाहर से आने वाले श्रदालुओ के साथ मारपीट की गई।

 जिस पर दोनो पक्षो को थाने लाया गया, जहा दोनो पक्षों से रिपोर्ट लेकर जांच की जा रही है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News