Chittorgarh पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल को किया निलंबित

कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही पर जारी किया निलंबन आदेश

 | 
chittorgarh

चित्तौड़गढ़ 20 जून 2024। समुचित कर्तव्य निर्वहन नहीं कर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक ने जिला चित्तौड़गढ़ के साडास थाने के एक कांस्टेबल को गुरुवार को निलंबित किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध बजरी के खिलाफ चलाये गए अभियान के तहत जिला विशेष टीम द्वारा साडास थाना क्षेत्र में लिरडी गांव में नदी के किनारे तीन अलग अलग स्थानों पर अवैध बजरी के स्टॉक ज़ब्ती की कार्यवाही की थी। 

साडास थाने के लिरडी गांव के बिट अधिकारी व थाना साडास के आसूचना अधिकारी वर्ष 2015 बेच के कानि. भरतपुर जिले के उच्चेन थाने के सेहना निवासी योगेश कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह द्वारा समुचित कर्तव्य निर्वहन नहीं कर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया है। कानि. का निलंबित काल मे मुख्यालय पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News