Chittorgarh: उर्वरक कालाबाजारी पर कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई
एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित, 7 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी
चित्तौड़गढ़, 27 मई 2026
1.उर्वरक कालाबाजारी पर कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई
एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित, 7 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी
जिले में किसानों को समय पर एवं उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा यूरिया की कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की गई। सहायक निदेशक कृषि द्वारा मैसर्स किसान जीएसएस आकोला के विक्रय परिसर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं पाई गई तथा स्टॉक रजिस्टर निर्धारित प्रारूप में संधारित नहीं मिला। साथ ही स्टॉक रजिस्टर प्राधिकृत अधिकारी से प्रमाणित नहीं होने, विक्रय किए गए उर्वरकों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से संधारित नहीं होने एवं मौके पर उपलब्ध स्टॉक में अंतर पाए जाने पर कृषि अधिकारी प्रशांत कुमार जाटोलिया द्वारा उर्वरक अनुज्ञापत्र निलंबन की अनुशंसा की गई।
अनुशंसा के आधार पर संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. शंकर लाल जाट द्वारा मैसर्स किसान जीएसएस आकोला का उर्वरक अनुज्ञापत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इसी क्रम में अंशु चौधरी, सहायक निदेशक कृषि, गोपाल लाल शर्मा कृषि अधिकारी (प्रशिक्षण) एवं डॉ. शिवांगी जोशी कृषि अधिकारी (फसल) द्वारा मैसर्स श्रीराम फर्टिलाइजर्स, ग्राम सेवा सहकारी समिति, हर्षित फर्टिलाइजर्स एवं श्री खाटू श्याम खाद बीज भंडार घटियावली का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की पालना में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इसके अतिरिक्त सहायक निदेशक कृषि श्री रामजस खटीक एवं कृषि अधिकारी प्रशांत कुमार जाटोलिया द्वारा श्रीजी कृषि सेवा केन्द्र ताणा, आसापुरा कृषि सेवा केन्द्र ताणा एवं पूजा बीज भंडार ताणा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की पालना में कमियां पाए जाने पर इन प्रतिष्ठानों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान गोविंद लाल शर्मा सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षक पुष्कर जाट, विष्णु मेनारिया तथा राधेश्याम वैष्णव उपस्थित रहे। कृषि विभाग ने जिले के समस्त आदान विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे नियमानुसार ही उर्वरकों एवं अन्य कृषि आदानों का विक्रय करें, प्रत्येक कृषक को अनिवार्य रूप से बिल उपलब्ध करवाएं तथा सभी आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज नियमानुसार संधारित रखें।
प्रभारी मंत्री 28 मई को जिले की यात्रा पर चित्तौड़गढ़, 27 मई। डॉ. मंजू बाघमार, राज्यमंत्री सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल अधिकारिता विभाग एवं जिले की प्रभारी मंत्री 28 मई से जिले की यात्रा पर रहेंगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अभिलेख) रामचंद्र खटीक ने बताया कि प्रभारी मंत्री 28 मई को सांय 6.00 बजे नागौर से राजकीय वाहन द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 11.30 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगी, एवं रात्रि विश्राम करेगी तथा 29 मई को प्रभारी मंत्री “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इस दौरान वे सरोवर पूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगी।
2. चोरी की स्पोर्ट्स बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार
3 लाख रुपये कीमत की मोटरसाइकिल बरामद
सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने प्रतापनगर क्षेत्र से चोरी हुई करीब 3 लाख रुपये मूल्य की स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल केटीएम ड्युक को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 17 मई 2026 को प्रार्थी लाभचंद तिवारी उम्र 55 साल निवासी प्रतापनगर थाना सदर चित्तौडगढ़ ने उपस्थित थाना हो मोटरसाईकिल चोरी होने के संबंध दी गई रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन में खुलासा करने हेतु एक विशेष आसुचना टीम का गठन किया गया। आसुचना टीम को अज्ञात बदमाश की तलाश हेतू डीएसपी बृजेश सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में गठीत टीम द्वारा अपने अपने स्तर पर सुचना जुटाई गई।
गठीत टीम द्वारा भरसक प्रयास कर घटना का खुलासा कर उक्त घटना सुनिल मीणा उम्र 19 वर्ष निवासी गांव डेरा फला (जावर माईन्स) थाना टीडी उदयपुर द्वारा करने से उक्त अभियुक्त की तलाश की तो अभियुक्त को मय चोरी गई स्पोर्टस मोटरसाईकिल केटीएम ड्युक 390 के डिटेन किया व बाद अनुसंधान अभियुक्त सुनिल मीणा को गिरफतार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली चित्तौडगढ़ पर एक प्रकरण दर्ज है।
3. अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग का खुलासा, पिस्टल खरीदार सहित चार आरोपी गिरफ्तार
एक पिस्टल तथा तीन मैगजीन बरामद
गंगरार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय मैगजीन एवं दो अतिरिक्त मैगजीन बरामद की हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में अवैध हथियार का खरीददार एवं हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी शामिल हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं डीएसपी शिवप्रकाश के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी श्यामाराम के नेतृत्व में एएसआई शैतान सिंह मय जाप्ता कानि. नन्दराम, प्रदीप कुमार व कृष्ण कुमार द्वारा मुखबिर सूचना पर राईट चॉईस होटल के सामने भीलवाड़ा से चितौडगढ हाईवे रोड पर पहुंचे जहां अवैध पिस्टल मय मेगजीन का खरीददार बबलु सिकलीघर उम्र 24 साल निवासी स्टेशन गंगरार तथा अवैध पिस्टल तथा मेगजीन का बेचान करने वाले दीपक उर्फ दीपु नायक उम्र 24 साल निवासी लंका कॉलोनी बारां हाल पुराहितों की मांदडी उदयपुर , निखिल पिता देवीलाल भोई उम्र 21 साल निवासी मकान नम्बर 286 पुरोहितों की मादडी उदयपुर एंव जितेन्द्र माली उम्र 26 साल निवासी शिववाटिका के पास पुरोहितों की मादडी उदयपुर को गिरफ्तार कर आरोपी बबलु सिकलीगर के कब्जे से एक पिस्टल मय मेगजीन, आरोपी दीपक, निखिल के कब्जे से एक-एक मेगजीन जप्त की गई तथा साथी आरोपी जितेंद्र को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। जिस पर प्रकरण दर्ज कर किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त दीपक उर्फ दीपु के पुर्व मे करीब 6-7 मुकदमे आर्म्स एक्ट, लुट, हत्या के कोटा व बारा जिले मे दर्ज है और अभियुक्त निखिल भी पुर्व मे पोक्सो एक्ट के अपराध मे जेल जा चुका है।
#Chittorgarh #CrimeNews #PoliceAction #RajasthanPolice #Gangrar #IllegalArms #BreakingNews #ChittorgarhNews #UdaipurNews
