Chittorgarh: बस कण्डक्टर की हत्या मामले में टेम्पो चालक गिरफ्तार
बीएलओ कार्य में उल्लेखनीय प्रगति, दोहरी प्रविष्टि पर सजा का प्रावधान
1.बस कण्डक्टर की हत्या मामले में टेम्पो चालक गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़, 24 नवम्बर। भदेसर थाना क्षेत्र में शनिवार को होड़ा चौराया पर बस कण्डक्टर के साथ मारपीट कर हत्या करने वाला टेम्पों चालक आरोपी सत्यनारायण टांक को भदेसर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी आईपीएस ने बताया कि शनिवार को करीब शाम 5.बजे पर थाना भदेसर पर जरिये फोन सूचना मिली कि जगन्नाथ पुत्र जीतमल गुर्जर निवासी नाहरगढ थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ के साथ टेम्पों चालक ने मारपीट की जिसे ईलाज हेतू चितौड़गढ़ ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई तथा मृतक की लाश सांवरिया जी चिकित्सालय चित्तौडगढ में है।
इस सम्बन्ध में प्रार्थी कन्हैयालाल उर्फ काना पुत्र उॅकारजी गुर्जर उम्र 45 साल निवासी होडा चोराया, होड़ा थाना भदेसर जिला चितोडगढ ने रिपेार्ट पर थाना भदेसर पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं कार्यवाहक डीएसपी भदेसर बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी भदेसर घेवर चन्द पुुलिस निरीक्षक के नेतृत्व मे एएसआई निहाल चन्द, सुनिल महाजन, विकास, विजय, रतनसिह, नरेन्द्र व झाबरमल द्वारा तकनीकी व आसूचना तंत्र के माध्यम से अनुसंन्धान करते हुए उक्त घटना स्थल का मौका मुआयना कर घटना स्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज चैक किये।
मामले में सावलिया जी चिकित्सालय चितौड़गढ़ के मेडिकल बोर्ड का गठन कराया जाकर मृतक की लाश का पीएम कराया जाकर लाश को परिजनों को सिपुर्द किया गया। मामले में मृतक जगन्नाथ गुर्जर के साथ सत्यनारायण टेम्पों वाले ने सवारियों की बात को लेकर गम्भीर मारपीट की जिससे उसकी मृत्यु होना पाया।
जिस पर पुलिस द्वारा टेम्पो चालक 55 वर्षीय सत्यनारायण पुत्र मथरा लाल टांक (कलाल) निवासी मीरा गंज, भादसौड़ा थाना भदसौड़ा जिला चितौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय से पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया जिससे पुछताछ एवं प्रकरण का अनुसंधान जारी है।
2.बीएलओ कार्य में उल्लेखनीय प्रगति, दोहरी प्रविष्टि पर सजा का प्रावधान
चित्तौड़गढ़। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में तेजी दिखाई दे रही है। अब तक करीब 75 प्रतिशत मतदाताओं के गणना पत्र ऑनलाइन अपलोड किए जा चुके हैं, जबकि शेष 25 प्रतिशत गणना पत्रों को अपलोड करने के लिए 10 दिनों का समय बचा हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि अपना गणना पत्र अंतिम दिनांक 4 दिसम्बर का इंतजार किए बिना बीएलओ को उपलब्ध करवाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर-2026 कार्यक्रम की प्रगति को लेकर सभी प्रशासनिक अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर निरीक्षण कर रहे हैं।
रविवार को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के कम प्रगति वाले 25-25 बूथों का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को गणना पत्र ऑनलाइन अपलोड कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। शत-प्रतिशत कार्य करने वाले बीएलओ की संख्या में बढ़ोतरी जिले में बीएलओ कार्य की गति लगातार तेज हो रही है और सोमवार शाम तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ की संख्या बढ़कर 39 हो गई है, जिसमें निम्बाहेड़ा के 14, चित्तौड़गढ़ के 11, कपासन के 8, बेगूं के 5 और बड़ीसादड़ी के 1 बीएलओ शामिल हैं।
वहीं 90 प्रतिशत से अधिक कार्य करने वाले 179 बीएलओ में निम्बाहेड़ा के 68, बेगूं के 35, चित्तौड़गढ़ के 32, बड़ीसादड़ी के 23 और कपासन के 21 बीएलओ सम्मिलित हैं। दोहरी प्रविष्टि पर एक वर्ष तक की सजा जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी मतदाता का नाम दो स्थानों पर दर्ज होना कानूनन दंडनीय अपराध है, जिसके लिए एक वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
आयोग द्वारा विकसित डिजिटल सिस्टम की वजह से दोहरी प्रविष्टि तुरंत पकड़ में आ जाती है।
उन्होंने कहा कि मतदाता जहाँ वोट देना चाहते हैं, वहीं से गणना पत्र भरे। यदि कोई मतदाता अपने पुश्तैनी गाँव में वोट देना चाहता है तो वहीं का गणना पत्र भरे, और यदि शहर में पंजीकृत होकर मतदान करना चाहता है तो शहर में ही गणना पत्र भरना सुनिश्चित करें।
