Chittorgarh : ज़िला परिषद सदस्य उपचुनाव 2025

चित्तौड़गढ़ की खबरें  पढ़े  Udiapur Times पर 

 | 
chittorgarh

1. जिला परिषद सदस्य उपचुनाव 2025
दो प्रत्याशी मैदान में, चुनाव चिन्ह का आवंटन

चित्तौड़गढ़ 6 फरवरी। ज़िला रिषद सदस्य के उपचुनाव हेतु गुरुवार को को नाम वापसी की समयावधि पश्चात् अंतिम रूप से मैदान में रहे दो प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

रिटर्निंग अधिकारी ज़िला  परिषद सदस्य उपचुनाव (जिला कलक्टर) आलोक रंजन ने बताया कि चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया पश्चात् विधिमान्यतः नामनिर्दिष्ट अभ्यर्थियों में जिनके नाम निर्देशन पत्र मंजूर किये गये है और वापस नहीं लिये गये हैं जिनमे प्रभु लाल धाकड़ को कमल का चिन्ह एवं मनोज कुमार को हाथ का निशान चुनाव चिन्ह आवंटन किया गया है। 

2. बीमा परिपक्वता व स्वत्व प्रपत्र व अन्य दस्तावेज न्यू एसआईपीएफ पोर्टल पर अतिशीग्र ऑनलाईन करें

चित्तौड़गढ़, 6 फ़रवरी। कर्मचारियों की राज्य बीमा पॉलिसी 01 अप्रैल 2025 को भुगतान के लिए परिपक्व हो रही है ऐसे कर्मचारियों की बीमा परिपक्वता व स्वत्व प्रपत्र व अन्य दस्तावेज न्यू एसआईपीएफ पोर्टल पर ऑनलाईन कर राज्य बीमा विभाग को भिजवाना होगा।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक अरविंद जोशी ने बताया कि समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को जिनकी 1 अप्रैल 1965 से 31 मार्च 1966 के मध्य जन्मतिथि के अन्तर्गत आने वाले कर्मचारियों अधिकारियों को आग्रह किया है ऑनलाईन अति शीघ्र प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करे जिससे राज्य सरकार की मंशा के अनुसार संबंधित कार्मिकों का शत प्रतिशत भुगतान किया जा सके ऑनलाईन अपडेशन में किसी प्रकार की समस्या आने पर बीमा विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News