CHO को कार्य मूल्यांकन के आधार पर इंसेंटिव दे - CMHO

ज़िला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक 

 | 

उदयपुर 29 जनवरी 2026। ज़िला कलेक्टर के निर्देशानुसार ज़िला परिषद सभागार में स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें CMHO प्रथम डॉ अशोक आदित्य, CMHO द्वितीय डॉ ओम प्रकाश रायपुरिया, एडिशनलCMHO,डिप्टी CMHO, RCHO, BCMO, BPO, DPC और चिकित्सा अधिकारी प्रभारी उपस्थित रहे।

CMHO डॉ अशोक आदित्य ने निर्देश दिए कि CHO को मिलने वाला इंसेंटिव उसके द्वारा किए गए कार्य के मूल्यांकन के बाद ही दिया जाए। निर्धारित कार्य समय पर पूरा नहीं करने पर इंसेंटिव नहीं दे। BCMO को निर्देश दिए कि पूअर परर्फोमेंस वाले CHO को नोटिस जारी किए जाऐ।

सभी संस्थानों को निर्देश दिए कि ओपीडी स्लिप IHMS के माध्यम से बनाई जाए और ई औषधि पोर्टल पर समय से एंट्री करवाना सुनिश्चित करें।

DMFT फंड की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर सभी BCMO को निर्देश दिए कि वे कार्य योजना तैयार कर सम्बंधित से सम्पर्क कर मरम्मत आदि आवश्यक कार्य करवाना सुनिश्चित करें।

CMHO द्वितीय डॉ ओम प्रकाश रायपुरिया ने सभी को मा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पैकेज बुक करने के लिए कहा। डिप्टी CMHO डॉ विक्रम सिंह ने कहा कि मौसम के अनुसार छोटे बच्चों को सर्दी से बचाऐ। ज्यादा सर्दी से बच्चों को न्यूमोनिया हो सकता है। RCHO डॉ राकेश गुप्ता ने गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच और पौष्टिक आहार लेने के बारे में जानकारी दी। 

एडिशनल CMHO डॉ रागिनी अग्रवाल ने नसबंदी केस बढ़ाने और परिवार नियोजन के अन्य साधनों के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। नसबंदी केस में सभी BCMO को निर्देश दिए कि जिन प्रसाविकाओ ने एक या कम नसबंदी केस करवायें है उनके नाम जिले पर भेजे।

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी BCMO को निर्देश दिए कि उनके अधिन 50% चिकित्सा संस्थानों को इस सर्टिफाइड करवाने सुनिश्चित करें। NCD नोडल डॉ प्रणव भावसार ने पोर्टल पर एंट्री करवाने और CHO से स्क्रीनिंग बढ़वाने को कहा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal