शहर चलो अभियान-2025 प्री कैंप कल से
नागरिकों के आवश्यक कार्य होंगे मौके पर संपादित, 12 सितंबर तक लगेंगे प्री कैंप शिविर
उदयपुर , 3 सितंबर 2025 - नगर निगम द्वारा 15 सितंबर से शहर चलो अभियान 2025 का आगाज किया जाएगा। इसके तहत लगने वाले शिविर में निगम द्वारा संपादित होने वाले सभी कार्य त्वरित संपादित किए जाएंगे, निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देशन में सभी तैयारियां आरम्भ कर दी गई है।
उक्त शिविर के पूर्व तैयारी हेतु प्री केम्प निगम द्वारा आज से आयोजित किए जाएंगे जिसमें कोई भी शहरवासी पहुंच कर लगने वाले कैंप के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता हैं।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों की कठिनाइयों के निवारण तथा नागरिकों को विभिन्न सेवाएं प्रदत्त करने व जन समस्या समाधान हेतु शहर चलो अभियान-2025 का शुभारंभ 15 सितम्बर से किया जाएगा। यह अभियान 2 अक्टूबर, 2025 तक संचालित होगा। उक्त अभियान के दौरान निगम द्वारा संपन्न होने वाले सभी कार्यों को त्वरित एवं आवश्यक रूप से प्राथमिकता देते हुए सम्पन्न किए जाएंगे।
इसी के चलते शहरवासियों को अभियान की संपूर्ण जानकारी देने एवं संबंधित कार्य की तैयारियों को लेकर निगम द्वारा आज से 12 सितंबर तक प्री कैंप शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। निम्न कार्य संपन्न होंगे शिविर में। 1. भूमि सम्बन्धी लम्बित निम्न प्रकरणों का निस्तारण वर्तमान में प्रचलित नियमों / प्रावधानों अनुसार किया जावेगा जिसमें
(1) धारा 69-ए के पट्टे ।
(2) कृषि भूमि रूपान्तरण के पट्टे ।
(3) निकाय योजना के पट्टे ।
(4) कच्ची बस्ती नियमन के पट्टे ।
(5) स्टेटग्रान्ट एक्ट के पट्टे
(6) भवन मानचित्र अनुमोदन ।
(7) भूखण्डों का उप विभाजन / पुनर्गठन ।
(8) खांचा भूम ि आवंटन ।
(9) नाम हस्तानान्तरण ।
(10) लीजहोल्ड पट्टो को फ्री होल्ड पट्टों में परिवर्तित करना।
(11) भू-उपयोग परिवर्तन
। 2. सफाई व्यवस्था में सुधार एवं ब्लैक स्पॉटों के समाप्ति की कार्यवाही
। 3. सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के तहत नई स्ट्रीट लाईटे लगाना एवं बंद पडी लाईटों को चालू कराना
। 4. आवारा पशुओं को पकड़ना
। 5. सड़क मरम्मत / पेच वर्क के प्रस्ताव स्वीकृत कर, मौके पर कार्य कराना
। 6.पार्क, सामुदायिक केन्द्र, रैन बसेरा आदि सार्वजनिक स्थलों के रख-रखाव का कार्य
। 7. विभिन्न राजकीय जनहित योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त कर, स्वीकृति जारी करना
। 8 जन्म-मृत्यू / विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करना
। 9.फायर एन.ओ.सी. / ट्रेड लाईसेंस / डेयरी बूथ अनुज्ञा-पत्र जारी करना। 10 पार्किग स्थलों का चिन्हीकरण कर, विकसित करना।
11 शहर के प्रमुख चौराहों / डिवाइडरों का रख-रखाव एवं सौन्दर्यकरण।
सुबह 10 से सायं 5 बजे तक आयोजित होंगे शिविर
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर चलो अभियान 2025 के तहत फ्री कैंप शहर में आज से 12 सितंबर तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे यह कैंप सुबह 10:00 बजे से 5:30 तक लगेंगे जिसमें कोई भी शहर वासी पहुंचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आयुक्त खन्ना ने शहर चलो अभियान 2025" हेतु उपायुक्त दिनेश कुमार मण्डोवरा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
यहां आयोजित होंगे शिविर
दिनांक 4 सितम्बर को वार्ड 1 से 10 के लिए दीनदयाल उपाध्याय परिसर, नगर निगम, उदयपुर मे, 6 सितम्बर को वार्ड 11 से 20 हेतु अटल सभागार, सेक्टर 4 में, दिनांक 8 सितम्बर को वार्ड 21 से 30 हेतु दीनदयाल उपाध्याय परिसर, नगर निगम, उदयपुर में, 9 सितम्बर को वार्ड 31से 40 तक भंडारी दर्शक मंडप, चेटक सर्कल में, 10 सितम्बर को वार्ड 41 से 50 दीनदयाल उपाध्याय परिसर, नगर निगम, 11 सितम्बर को वार्ड 50 से 60 तक हेतु भंडारी दर्शक मंडप में, 11 सितंबर को वार्ड 61 से 70 हेतु दीनदयाल उपाध्याय परिसर, नगर निगम, उदयपुर में प्री कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें निगम के सभी शाखाओं के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
प्री शिविर में पहुंच शहर चलो अभियान 2025 की जानकारी प्राप्त करे शहरवासी।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर वर्षों से अपील करते हुए कहा है कि सरकार द्वारा शहर चलो अभियान 2025 की शुरुआत की जा रही है जिसमें निगम से संपादित होने वाले सभी कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। शहरवासियों की सुविधा हेतु निगम द्वारा प्री कैंप का आयोजन किया जा रहा है जो 4 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित होंगे।
शहर वासी लगने वाले कैंप में आकर शिविर के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने बकाया कार्य संपन्न करावे।
#PreCampUdaipur #UrbanDevelopment #PublicWelfare #UdaipurUpdates
