राहुल गाँधी को राहत मिलने पर शहर कांग्रेस ने आतिशबाज़ी कर मिठाई बांटी

अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि यह असत्य पर सत्य की विजय है

 | 
congress

उदयपुर 4 अगस्त 2023।  शुक्रवार को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को राहत देने पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सूरजपोल चौराहे पर भव्य आतिशबाजी कर मिठाई वितरण किया गया।  

इस मौके पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल था। कार्यकर्ताओं ने राहुल तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है, राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भव्य आतिशबाजी की और मिठाई वितरण किया।  

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि यह असत्य पर सत्य की विजय है सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय से देश की न्याय पालिका में जनता का विश्वास मजबूत हुआ है। देश की जनता सारे प्रकरण को देख रही है आने वाले समय में देश में पुनः कांग्रेस पार्टी का राज होगा।  

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश श्रीमाली, सलूंबर की पूर्व विधायक और सराडा प्रधान श्रीमती बसंती देवी, ए ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, राजीव सुवालका, दिनेश दवे, कौशल नागदा, मोहसिन खान, पंकज पालीवाल, राजेश जैन, पार्षद अरुण टांक, प्रशांत श्रीमाली, हिदायतुल्लाह, रवि तरवाड़ी, शहनाज़ अयूब, युवक कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश, सेवादल अध्यक्ष शैलेंद्र औदीच्य, सुनील रोजर्स, जगदीश कुमावत, चंदा सुवालका, मधु सालवी, द्रौपदी सालवी, मुजफ्फर हुसैन, डॉक्टर पी आर व्यास, शिवराज सिंह धाबाई, शिव शंकर मेनारिया, शिव शंकर साहू, संजय सोनी, हितेश सिंह, सारिका सिंह, केके शर्मा, हरिश शर्मा, दीपक सुखाड़िया, दीपक चौधरी, दीपक व्यास, सुधीर जोशी, राहुल व्यास, गिरधारी लाल शर्मा, रियाज हुसैन, मोहम्मद अयूब, सुंदर वसीटा, जयप्रकाश निमावत, विनोद पानेरी,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News