श्वान नसबंदी को लेकर शहर विधायक एवं आयुक्त ने ली बैठक


श्वान नसबंदी को लेकर शहर विधायक एवं आयुक्त ने ली बैठक

आयुक्त ने जांची प्रगति रिपोर्ट

 
Municipal Corporation Udaipur

 उदयपुर 16 अप्रैल 2025 । शहर में लगातार बढ़ रही श्वान की संख्या को नियंत्रित करने को लेकर शहर विधायक ताराचंद जैन एवं नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने महत्वपूर्ण बैठक लेकर कार्यकारी संस्था से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि शहर में प्रतिदिन श्वान बाइट और इनकी संख्या की वृद्धि को लेकर शहर वासियों से लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है इसी को लेकर बुधवार को शहर विधायक ताराचंद जैन के साथ एनिमल एड संस्था के सदस्यों एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्वान की नसबंदी की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

एनिमल एड के प्रतिनिधि ने बताया कि शहर में अब तक 7723 श्वान की नसबंदी हो चुकी है संस्था द्वारा प्रतिदिन 12-13 श्वान की नसबंदी की जा रही है। इसकी संख्या बढ़ाने को लेकर कार्रवाई की जाएगी।

डॉग बाइट की घटनाओं से हो रही गंभीर स्थिति 

बुधवार को नगर निगम में आयोजित हुई बैठक में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन द्वारा शहर में लगातार बढ़ रही डॉग की संख्या ओर डॉग बाइट की घटना को लेकर कार्यकारी संस्था के समक्ष नाराजगी व्यक्त की।

जैन ने जल्द नशबंदी की संख्या बढ़ाकर ऐसी घटनाओं पर रोक लगे इस हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक जैन ने बाइट करने वाले श्वान को तुरंत पकड़ कर उसकी स्थिति की जानकारी लेवे जिससे अन्य के साथ इस प्रकार हादसा नहीं हो सके। 85 केनल से 100 केनल बढ़ाने के दिए निर्देश। भारत सरकार के पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 के अधिन पशु जन्म नियंत्रण (कुत्तो) नियम 2001 के पेरा 4 के अनुसार उदयपुर शहर हेतु गठित मोनेटरिंग कमेटी की बैठक बुधवार को नगर निगम में आयोजित की गई।

इस संबंध में संबंध निगम आयुक्त राम प्रकाश द्वारा एनिमल एड संस्था को नसबंदी की संख्या बढ़ाने एवं नसबंदी केन्द्र पर श्वानो की नसबंदी के उपरांत रखने के लिए 100 केनल तक बढाने हेतु निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, डॉ ललित जोशी, उपनिदेशक पशु चिकित्सालय डॉ सुरेश जैन, डॉ मयंका सेठ, एनिमल एड संस्थापक क्लेयर मार्यस, नेहा बनियाल एनिमल एड सचिव, डॉ माला मट्टा व राजकिशोर वर्मा, चेतन कुमार जैन उपस्थित रहे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags