उदयपुर शहर विधायक ने खांजीपीर और आयड को बताया मिनी पाकिस्तान , कहा पहले यहां अपराधी लेते थे शरण
बोले डिप्टी ऑफिस आने के बाद हालात बदले ,अपराध भी पिछले 10 सालों मे हुआ 25 प्रतिशत
Udaipur Times News, Political News, उदयपुर , 25 अगस्त 2026 - जनजाति विकास मंच के आगामी सम्मेलन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर विधायक ताराचंद जैन ने शहर के खांजीपीर और ायद इलाके को लेकर विवादित बयान दिया , दरअसल उन्होंने इन इलाको का जिक्र करते हुए उन्हें मिनी पाकिस्तान बता दिया।
विधायक ताराचंद जैन ने कहा की पहले दो दोनों इलाके अपराधियों की शरण्स्थाली बन गए थे अपर अब हालत बदल गए हैं।
उन्होंने कहा की शहर में जानने के दो रास्ते है एक रेलवे स्टेशन हो कर जाता है और दूसरा खांजीपीर जो की पहले मिनी पाकिस्तान बन गया था अपराधियों के लिए शरण लेने की जगह बन गई थी अब वहां डिप्टी एसपी का ऑफिस है जहां डिप्टी एसपी बैठता है।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा की खांजीपीर चौकी से अगर 10 साल के अपराधियों का रिकॉर्ड मंगवाया जाए तो अपराध लगभग 25 % काम हुआ है। बोले ऐसे ही कुछ हालात आयड़ इलाके के भी थे। Udaipur News
यह सम्मलेन मंगलवार को शहर के सेक्टर 14 स्थित आशीष वाटिका में सुबह 11.30 बजे से लेकर 2.30 बजे तक आयोजित हुआ।
पंजाब के राजपाल गुलाब चंद कटारिया से अपनी मुलाक़ात का हवाले देते हुए उन्होंने कहा की आज सुबह वह उनके उदयपुर आगमन पर प्रोटोकॉल के तहत उनका स्वागत करने गए थे जहां उन्होंने मुखर्जी चौक के लिए बोले की वो सोच भी नहीं सकते थे, जो काम पूरा करके दिखा दिया है। Political News
बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।