शहर विधायक जैन ने आयड़ नदी में अवैध कब्ज़े हटाने का दिया निर्देश

मकानो को मार्क किया जाएगा और उसके बाद नदी पेटे से हटा दिया जाएगा
 | 
MLA

उदयपुर 13 मार्च 2024 । शहर विधायक ताराचंद जैन एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आए हैं। शहर विधायक ताराचंद जैन बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयड़ नदी का दौरा किया और नदी पेटे में हो रहे अवैध कब्जे को हटाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द मार्किंग कर नदी बेटे में बने मकानों को हटाने की भी बात कही है। 

इस दौरान जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने कहा कि यूडीए द्वारा जल्द नदी पेटे में आ रहा है मकानो को मार्क किया जाएगा और उसके बाद एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी मकानों को नदी पेटे से हटा दिया जाएगा। इस दौरान जिला कलेक्टर और विश्वविद्यालय ताराचंद जैन ने लेक सिटी मॉल से सुभाष नगर तक हो रहे आयड़ सौंदर्यकरण के कार्यों का दौरा किया।

इस दौरान जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल नगर निगम के आयुक्त राम प्रकाश गिर्वा एसडीएम रिया डाबी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जननेता मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News