उदयपुर के चिराग और माविस का सिविल सेवा परीक्षा में चयन

सिविल सेवा परीक्षा में चिराग मेनारिया 312 वां स्थान, माविस टाक छीपा का 386 वां स्थान रहा

 | 
chirag and mavis

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (संघ लोक सेवा आयोग) ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। देश की सबसे कठिन परीक्षा में इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं उदयपुर के चिराग मेनारिया और माविस टाक छीपा ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है।    

चिराग मेनारिया ने सिविल सेवा परीक्षा में 312 वां स्थान प्राप्त किया हैं। चिराग मनेरिया ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मिडिया से पूरी तरह से दूरी बनाई रखी। इस सफलता का श्रेय वह अपने परिवार, दोस्त और अध्यापक को देना चाहेंगे। 

उन्होंने कहा कि वह इस परीक्षा की तैयारी लगातार 4 वर्षों से कर रहे हैं। परिवार के बिना इस मुकाम तक पहुंचना बेहद मुश्किल था। इसलिए मैं परिवार को शुक्रिया कहना चाहूंगा। बातचीत में अपनी सफलता का मूलमंत्र बताते हुए कहा, छह घंटे की पढ़ाई बहुत होती है। रणनीति के साथ तैयारी करने का उनको काफी फायदा मिला। खास ख्याल इस बात का रखा कि जो पढ़ा जाए, वह गुणवत्तापरक हो। उन्होंने कहा कि युवाओं को इधर-उधर भटकने के बजाय जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं। उसी पर फोकस रखते हुए तैयारी करें तो सफलता जरूर मिलेगी। वहीं उदयपुर संभाग माविस टाक छीपा ने 386 वां स्थान प्राप्त किया हैं। 

बता दें कि इस साल यूपीएससी परीक्षा में लड़कियों का दबदबा रहा है। इस बार की टॉपर सूची के पहले तीनों स्थान पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। इस परीक्षा में पहले स्थान पर श्रुति शर्मा रही हैं।वहीं दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल का कब्जा रहा। तीसरे पर गामिनी सिंगला का नाम रहा है। वहीं चौथे पर ऐश्वर्या वर्मा काबिज हैं। देशभर में पांचवी रैंक उत्कर्ष द्विवेदी ने हासिल की है। इस बार की परीक्षा में UPSC ने 685 अभ्यर्थियों को अंतिम रुप से चयनित किया है। इनमें से 244 अभ्यर्थी सामान्य वर्ग के हैं। साथ ही 73 अभ्यर्थी EWS कैटेगिरी से आते हैं। 203- OBC, 105- SC और 60- ST के उम्मीदवार सफल हुए हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News