आर्ट्स कॉलेज में काउंसलिंग के दौरान छात्र गुटों में झड़प

नारेबाजी के दौरान आमने सामने हुए समर्थक

 | 
clash between students

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के संघटक आर्ट्स कॉलेज में बीए फर्स्ट सेमेस्टर में नियमित प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को आर्ट्स कॉलेज में काउंसिलिंग की प्रक्रिया के दौरान छात्र नेताओं के गुट आमने-सामने हो गए और मारपीट तक उतारू हो गए। 

clash

आपको बता दें कि सुखाड़िया विश्वविद्यालय में चुनाव की तैयारी कर रहे छात्र नेता भी काउंसलिंग में एक्टिव हो गए हैं और जमकर नारेबाजी करते हुए अपने बड़े-बड़े होर्डिंग पोस्टर लगाकर छात्रों के हेल्प की बात कर रहे हैं। 

clash

मंगलवार को काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान एबीवीपी के छात्र नेता रौनक राज और अंशुमान सिंह के समर्थक नारेबाजी करते हुए आमने-सामने हो गए और दोनों गुटों के बीच झड़प होने लगी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और समर्थकों को दूर भगाया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News