Udaipur Times, Clean Air Survey: अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के मौके पर स्वच्छ वायु सवेक्षण रिपोर्ट जारी हुई है जिसमे 3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की रैंकिंग मे उदयपुर को 200 मे से 187.5 अंक के साथ 8वां स्थान मिला है। Clean Air Survey
उदयपुर के अंक नोएडा और मुरादाबाद के बराबर है। पिछले साल उदयपुर को 176.4 अंक के साथ 15वीं रैंकिंग मिली थी। इस साल रैंकिंग मे सुधार हुआ है। Clean Air Survey
स्वच्छ वायु सवेक्षण मुख्यतः शहरों की ओर से वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए किये जा रहे उपायों और क्रियान्वयन का आकलन करता है । इसमे धूल, ठोस कचरा, वाहन और औद्योगिक उत्सर्जन, निर्माण एवं डिमोलिशन गतिविधियों तथा जन जागरूकता जैसे पहलू शामिल किये जाते है। Clean Air Survey
इस सर्वेक्षण मे शहरों के स्व मूल्यांकन के बाद राज्य स्तर की जांच और CPCB मूल्यांकन और सत्यापन भी किया जाता है। Clean Air Survey