सुरतान बावड़ी पर साफ सफाई का अभियान चला कर श्रमदान किया

प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात में करने के बाद बावड़ी पर लोगो की आवाजाही बढ़ने लगी है

 | 
surtan bawri

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उदयपुर के समीपवर्ती बेदला गांव में स्थित सूरतान बावड़ी का जिक्र अपनी मन की बात में करने के बाद बावड़ी पर लोगो की आवाजाही बढ़ने लगी है। 

ऐसे में इस बावड़ी की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए बड़गांव उपप्रधान प्रताप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में युवाओं ने रविवार सुबह सुरतान बावड़ी पर साफ सफाई का अभियान चला कर श्रमदान किया । इस दौरान युवाओं और नन्हे बच्चों ने बावड़ी पर करीब 3 घंटे से भी अधिक समय तक श्रम दान कर बावड़ी को निखारने का प्रयास किया । 

बड़गांव उपप्रधान प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि पीएम मोदी द्वारा इस ऐतिहासिक बावड़ी का जिक्र करने से इसकी चर्चाएं चौतरफा होने लगी है । ऐसे में यहां आने वाले देशी एव विदेशी सैलानी इसकी स्वच्छता को लेकर कोई गलत संदेश लेकर नही जाए इसी बात को ध्यान में रखकर इस बावड़ी में पड़ी गंदगी, मिट्टी आदि को हटाकर इसे पुनः स्वच्छ बनाया गया हे । 

राठौड़ ने कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चो को भी इस सफाई अभियान से जोड़ कर उन्हें भी इस तरह की विरासत को सहजने के लिए जागरूक बनाने का कदम उठाया गया हे । राठौड़ ने कहा कि समय समय पर इस तरह का सफाई अभियान चलाकर यहां के युवाओं को जागरूक रखने के साथ इस बावड़ी की स्वच्छता और सुंदरता बरकरार रखी जायेगी । 

सफाई अभियान के दौरान भवानीशंकर शर्मा, मनोज शर्मा, विक्रांत निमावत, रोहित शर्मा, यश शर्मा, आदित्य सेन, शुभम सेन आदि मौजूद रहे ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News