यूआईटी पेराफेरी पंचायतों में पट्टों का रास्ता हो साफ

संघर्ष समिति ने राजस्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन

 | 
uit,

-शिविरों में आबादी ओर बिलानाम पर बसे लोगो को मिले पट्टे
-पेराफेरी सरपंचों ने सौंपे ज्ञापन

उदयपुर 6 सितंबर 2021। उदयपुर यूआईटी पेराफेरी की पंचायतों में आ रही पट्टों की समस्याओं को लेकर सोमवार को पैरा फेरी पंचायत संघर्ष समिति के प्रतिनिधि राजस्व मंत्री हरीश चौधरी से मिले। 

इस दौरान गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा, एआईसीसी सदस्य विवेक कटारा ने मंत्री को बताया कि यूआईटी पैराफेरी की 165 गाँवो में आबादी और बिला नाम जमीन पर बसे लोगों को पट्टे प्रशासन गांवों के संग शिविर में दिए जाए। इसके लिए यह भूमि पंचायतों के नाम दर्ज की जाए। 

पेराफेरी पंचायतों की बिलानाम आबादी राज सरकार के एक नम्बर खाते दर्ज हो गई उसे ओर आबादी विस्तार के चलते बिलानाम पर बसे परिवारों को पट्टे देने के लिए पूर्व में यूआईटी द्वारा अनापत्ति दी गई थी लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में इसका इंद्राज आज तक नहीं हो सका है। जिससे इस क्षेत्र में बसे गरीब तबके के हजारों परिवारों को पट्टे नहीं मिल सके हैं। 

राजस्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह प्रशासन गांवो के संग और शहरों के संग शिविरों में आ रही पट्टों की समस्या का निस्तारण करेंगे। इस दौरान  देबारी उपसरपंच चन्दन सिंह देवड़ा, मनवाखेड़ा के शम्भू लाल, विष्णु पटेल, बड़ी सरपंच मदन पण्डित, खेखरो की भागल, कलड़वास, बेड़वास समेत पेराफेरी पंचायतों के जनप्रतिनि मंत्री से मिले।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News