Bhilwara : राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में जलवायु परिवर्तन जागरूकता विषय पर एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम आयोजित

भीलवाड़ा की खबरें पढ़े Udaipur  Times  पर 

 | 
District-level meeting on mineral development and illegal mining action in Bhilwara

 

Udaipur Times News,  भीलवाड़ा, 9 जूलाई 2026

1. राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में जलवायु परिवर्तन जागरूकता विषय पर एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम आयोजित । राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में जलवायु परिवर्तन जागरूकता विषय पर एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सावन कुमार जांगिड़ ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् प्रोफेसर श्याम सुंदर भट्ट ने अपने उद्बोधन में जलवायु परिवर्तन को वर्तमान समय की सबसे गंभीर वैश्विक चुनौतियों में से एक बताते हुए कहा कि इसके प्रभावों को कम करने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण एवं संतुलित उपयोग आवश्यक है। Udaipur Times Hindi News

उन्होंने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर बी. एल. जागेटिया ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जलवायु परिवर्तन के कारणों, प्रभावों तथा पर्यावरण पर पड़ने वाले इसके दीर्घकालिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रोफेसर सुखलाल हिरण एवं प्रोफेसर कश्मीर भट्ट ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवा पीढ़ी में पर्यावरणीय चेतना और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत श्जलवायु परिवर्तनश् विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया। Bhilwara News

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता छात्राओं को प्राचार्य एवं अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन भूगोल विभागाध्यक्ष प्रगति पांडेय ने किया। 

2. निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया और संचार अधिकारियों का तीसरा एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित

राजस्थान सहित 10 राज्यों के लगभग 200 जिला जनसंपर्क अधिकारियो ने लिया भाग निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया और संचार अधिकारियों के तीसरे एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न जिलों से मीडिया नोडल अधिकारियों और सोशल मीडिया नोडल अधिकारियों तथा राज्य जनसंपर्क विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सम्मेलन में भाग लिया।

सम्मेलन में 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 200 मीडिया एवं संचार अधिकारी सहित मीडिया नोडल अधिकारी और सोशल मीडिया नोडल अधिकारी, जिला मीडिया नोडल अधिकारी/जिला जनसम्पर्क अधिकारी और संबंधित राज्य जनसंपर्क विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

भीलवाड़ा से जिला जनसंपर्क अधिकारी रविंद्र वैष्णव ने बतौर प्रतिनिधि भाग लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने सम्मेलन में प्रतिभागियों को संबोधित किया।

 ज्ञानेश कुमार ने इस बात पर बल दिया कि आयोग की प्रत्येक कार्रवाई भारत के संविधान, चुनावी कानूनों और समय-समय पर जारी किए गए लिखित निर्देशों के आधार पर पारदर्शी तरीके से की जाती है। Udaipur News

उन्होंने हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि इनमें अब तक सबसे अधिक हुए मतदान प्रमाण है कि भारतीय मतदाताओं को देश की चुनावी प्रणाली पर कितना भरोसा है।

चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डीपफेक, भ्रामक जानकारी फैलाने के इरादे से बनाई गई कृत्रिम सामग्री और दुर्भावनापूर्ण सामग्री भी संस्थानों में विश्वास को कम करने के उद्देश्य से प्रेरित होकर फैलाई जा रही है। उन्होंने मीडिया एवं संचार अधिकारियों से आयोग के नियमों, निर्देशों और दिशा-निर्देशों के आधार पर ऐसे प्रयासों से निपटने को कहा।

सम्मेलन का आरंभ चुनाव चक्र के दौरान संचार रणनीतियों के व्यापक अवलोकन के साथ हुआ, जिसमें मतदाता सूची से लेकर मतदान तक, ईसीआईएनईटी, महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रावधान, मीडिया मामलों से संबंधित कानून शामिल रहें। प्रेस नोट तैयार करने और उन्हें मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करने, गलत सूचनाओं और मिथकों से निपटने, निर्वाचन साक्षरता क्लब-ईएलसी के माध्यम से युवा मतदाताओं को शामिल करने और निर्वाचन आयोग की पहल लोगों तक पहुंचाने पर व्यावहारिक सत्र भी आयोजित किए गए। Administrative News

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को समूहों में मतदाता सूची तैयार करने, मतदान प्रक्रिया और मतगणना प्रक्रिया प्रदर्शित की गई, जिसके बाद उन्हें प्रदर्शनी और मीडिया कॉर्नर का निर्देशित भ्रमण कराया गया। इन सत्रों के उपरांत प्रतिभागियों और आयोग के बीच प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किए गए।

#ElectionCommission #ECI #ElectionNews #India #MediaConference #DigitalMedia #AI #Deepfake #VoterAwareness #Democracy #PublicRelations #Bhilwara #Delhi #Election2026

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News